---विज्ञापन---

देश angle-right

बंगाल का भाजपा नेता यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार, कंबल वितरण में मची भगदड़ में कुचलकर तीन की हुई थी मौत

West Bengal: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और आसनसोल नगर निगम के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तिवारी की गिरफ्तारी दिल्ली के नजदीक यमुना एक्सप्रेस-वे से हुई है। पिछले साल दिसंबर में कंबल वितरण के दौरान मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह आयोजन आसनसोल के […]

---विज्ञापन---

West Bengal: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और आसनसोल नगर निगम के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तिवारी की गिरफ्तारी दिल्ली के नजदीक यमुना एक्सप्रेस-वे से हुई है।

पिछले साल दिसंबर में कंबल वितरण के दौरान मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह आयोजन आसनसोल के नॉर्थ थाना इलाके के धाधका में जितेंद्र तिवारी ने कराया था। उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

---विज्ञापन---

पत्नी के साथ आगरा की तरफ जा रहे थे जितेंद्र

जितेंद्र तिवारी अपनी पार्षद पत्नी के साथ शनिवार को सड़क मार्ग से आगरा की ओर जा रहे थे। बंगाल पुलिस को इसकी भनक लग गई थी। जितेंद्र की गाड़ी जैसे ही दिल्ली के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर नजर आई, पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बंगाल पुलिस जितेंद्र को गिरफ्तार कर दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो गई।

सूत्रों की अगर माने तो जितेंद्र तिवारी को दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट के माध्यम से कोलकाता लाने की तैयारी की जा रही है।

---विज्ञापन---

हाईकोर्ट ने जमानत याचिका कर दी थी खारिज

बता दें कि कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मामले में जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी समेत अन्य आरोपियों को कलकत्ता हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इस मामले में अब तक कुल आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें से छह को सशर्त जमानत मिली है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।

दिलीप घोष बोले- ये बदले की कार्रवाई

भाजपा के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने जितेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। प्रदेश भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि कि ये बदले की सियासत हो रही है। इसलिए उन्हें अरेस्ट किया गया है। यह एक गिरफ्तारी योग्य मामला नहीं है।

---विज्ञापन---

कंबल वितरण कांड में कंबल वितरण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। हालांकि, यह घटना शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम से जाने के बाद हुई थी।

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अखिलेश के लिए लकी है कोलकाता? सपा अध्यक्ष ने दिया दिलचस्प जवाब, कांग्रेस मुक्त मोर्चा बनाने का किया इशारा

First published on: Mar 18, 2023 07:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola