ओडिशा में बड़ा हादसा, सरकारी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

Odisha Hospital Fire Accident: ओडिशा में आज बड़ा हादसा हो गया है। सरकारी अस्पताल के ICU वार्ड में भयंकर आग लग गई है। आग लगने से जहां अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, वहीं करीब 10 लोगों की मौत होने की खबर भी है।

Odisha Hospital Fire

अस्पताल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।

विज्ञापन

Odisha Hospital Fire: ओडिशा के कटक में SSB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई है। आग हॉस्पिटल के ICU वार्ड में लगी, जिससे वार्ड में भर्ती करीब 10 मरीजों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने खुद हादसे की पुष्टि की और मीडिया को ब्रीफिंग दी। उन्होंने हादसे की उच्च स्तरीय जांच करके रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

ओडिशा में हुए सड़क हादसे में 5 पुलिसवालों की मौत, ट्रक की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री मांझी ने बताया कि हॉस्पिटल में आग लगने की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचा और हादसे में घायल हुए मरीजों से मुलाकात की। मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पूछताछ करने पर पता चला कि अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के बने ICU वार्ड में आग लगी और सुबह करीब 3 बजे धुंआ उठते देखा गया। एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है। ICU वार्ड ट्रॉमा सेंटर की पहली मंजिल पर है, जिसमें करीब 23 मरीज थे।

आग के धुंए में दम घटने से मौत होने की आशंका

मुख्यमंत्री मांझी ने बताया कि आग लगने की खबर मिलते ही हॉस्पिटल सिक्योरिटी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन बचाव अभियान शुरू करने से पहले ही 7 मरीजों की मौत हो चुकी थी। आग के धुएं में दम घुटने के कारण 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अन्य मरीजों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जो आग में झुलस गए थे। उनका उपचार जारी है। आग लगने से ICU वार्ड में धुंआ फैल गया था, जिससे लोगों में दहशत भी फैल गई थी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मांझी ने हादसे की जांच के आदेश दिए

मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 5 मरीज और 2 अस्पताल कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया गया है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। ओडिशा की स्वास्थ्य सचिव अश्वथी एस, कटक के जिला कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे और कटक के DCP ऋषिकेश खिलारी मौके पर पहुंचे थे, जिनसे मीटिंग करके हालातों का जायजा लिया और हादसे की जांच करने के निर्देश भी दिए।

1944 में खुला SSP मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अस्पताल पूर्वी भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यह ओडिशा का सबसे बड़ा रेफरल अस्पताल है, जहां राज्य और आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ