Weather Updates: इन राज्यों में तेज बारिश तो यहां चलेगी लू... आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Mausam Ka Haal: आईएमडी के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहने का अनुमान है। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इस रिपोर्ट में जानिए आने वाले 24 घंटों में कहां कैसा मौसम रहने वाला है और आपके शहर में मौसम कैसी करवट ले सकता है…

People Using Umbrella During Rain

IMD Weather Forecast: सर्दियों का मौसम जा चुका है और पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में पंखे और एसी चलने लगे हैं। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। इस रिपोर्ट में जानिए आज और आने वाले दिनों में देश के किस हिस्से में कैसा मौसम रहने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तरपूर्वी राज्यों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 और 31 मार्च को भारी बारिश (64.5 से 115.5 मिलीमीटर) की संभावना जताई थी। चारों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां भी बारिश होने का पूर्वानुमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। ओडिशा और बिहार के लिए आईएमडी की ओर से हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय में 30 मार्च और 1 अप्रैल को भारी बारिश होगी। वहीं, 31 मार्च को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन दोनों राज्यों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च और 1 अप्रैल को को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है।

यहां चलेगी गर्म लू, झुलसाएगी गर्मी

दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा है कि यहां अगले पांच दिनों तक मौसम गर्म रहेगा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में मौसम गर्म और नम रहेगा। ओडिशा में भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और इससे जुड़े उत्तर भारतीय इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ