Weather Update Today: उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आज आफत की बारिश, जानें अपने यहां के मौसम का हाल
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today
Weather Update Today : आज 9 अगस्त 2023 है और अभी भी देश के कई इलाकों में मौसम मिजाज तल्ख बना हुआ है। देश कई जगहों में अभी भी झमाझम मॉनसूनी बारिश हो रही है। हालांकि कई इलाकों में इसकी तीव्रता में कमी आई है।
इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज कई जगहों पर हल्की से मध्य और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार के बारिश के दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।
आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। तेज बारिश की संभावना के मद्देनजर उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में स्कूलोें के बंद रखने का आदेश दिया गया है।
इस बच भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट कहा है कि आज और कल दिल्ली में उमस चरम पर रहेगी और बारिश होने की संभावना नहीं है।
इसके साथ ही आज मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, सब हिमालय पश्चिमी बंगाल समेत कई जगहों पर हल्की तो कहीं-कही मध्यम बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान (Weather Update Today) के अनुसार आज ९ अगस्त को देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: