नए साल पर भारत का टैरिफ अटैक, चीन समेत 3 देशों से स्टील आयात मंहगा, 3 साल के लिए नियम लागू

भारत ने नए साल से पहले चीन समेत 3 देशों को झटका दिया है। अब चीन, नेपाल और वियतनाम से आने वाले स्टील पर टैरिफ लगाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

steel imports from China

भारत ने नए साल पर घरेलू स्टील को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। भारत ने अगले तीन सालों के लिए आयात शुल्क बढ़ा दिया है। हालांकि इसमें स्टील के चुंनिदा उत्पाद शामिल है। इसका सीधा असर चीन, नेपाल और वियतनाम को होगा। भारत सरकार ने घरेलू स्टील इंडस्ट्री को सस्ते आयात से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

भारत की सरकारी अधिसूचना में बताया गया कि टैरिफ 3 सालों तक रहेगा। पहले साल इंपोर्ट फीस 12 प्रतिशत, दूसरे साल 11.5 प्रतिशत रहेगी। वहीं तीसरे साल इसे घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया जाएगा। यह फीस चीन, वियतनाम और नेपाल से आने वाले स्टील उत्पादों पर लागू होगा। इसके अलावा कुछ विकासशील देशों और स्पेशलिटी स्टील जैसे स्टेनलेस स्टील इस फीस से बाहर रहेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा स्टील उत्पादक देश है। परंतु पिछले कुछ सालों में चीनी स्टील के सस्ते आयात ने घरेलू उद्योग पर दबाव बढ़ा दिया है। अब इससे डंपिंग का खतरा पैदा हो गया। विशेषज्ञों ने माना कि इससे घरेलू उद्योग को आर्थिक नुकसान होगा। इसी के चलते भारत सरकार ने घरेलू स्टील उद्योग को सस्ते आयात से बचाने के लिए अहम कदम उठाया है। भारत सरकार ने चुनिंदा स्टील उत्पादों के इंपोर्ट पर अगले 3 सालों के लिए 11 से 12 प्रतिशत तक का इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने जांच की। इसमें पाया गया कि स्टील इंपोर्ट में अचानक तेजी से वृद्धि हुई है। इससे स्थानीय इंडस्ट्री को काफी नुकसान होने लगा है। इसी जांच को नजर में लाकर सरकार ने तीन साल के आयात शुल्क को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ