CBSE ने 3 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल बदला, चेक करें

सीबीएसई ने 3 मार्च को होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है. 3 मार्च को होने जा रही 10वीं की परीक्षाएं अब 11 मार्च को होगी, वहीं 3 मार्च को होने जा रही 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल को होगी. जानें बोर्ड ने ये बदलाव क्‍यों क‍िए हैं?

cbse (3)

सीबीएसई ने 3 मार्च को होने वाली परीक्षा को आगे पोस्‍टपोन कर द‍िया है.

विज्ञापन

CBSE के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार क्लास 10 की परीक्षा जो पहले 3 मार्च 2026 को होने वाली थी, अब 11 मार्च 2026 को होगी. क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए 3 मार्च 2026 को होने वाला पेपर अब 10 अप्रैल 2026 को होगा. बोर्ड ने क्लास 12 के शेड्यूल में ज्‍यादा गैप के लिए सब्जेक्ट से जुड़े कारण नहीं बताए और दोहराया कि यह फैसला पूरी तरह से एडमिनिस्ट्रेटिव वजहों से लिया गया है.

यह भी पढ़ें : यूपी पुल‍िस भर्ती परीक्षा से नेगेट‍िव मार्क‍िंग हटी

Advertisment

बोर्ड ने कहा कि सिर्फ 3 मार्च के लिए तय किए गए पेपर ही रीशेड्यूल किए गए हैं, बाकी परीक्षा टाइमटेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बोर्ड ने कहा कि क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षाएं सभी सेंटर्स पर एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की जाती हैं और शेड्यूल में कोई भी बदलाव सावधानीपूर्वक प्रशासनिक समीक्षा के बाद किया जाता है.

क‍िन व‍िषयों की तारीख बदली है?

क्लास 10 के लिए, रीशेड्यूल की गई परीक्षा में तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कोर, भोटी, लिम्बू, लेपचा और कर्नाटक संगीत (वोकल) शामिल हैं. क्लास 12 के लिए, स्थगित पेपर लीगल स्टडीज का है.

CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान कन्फ्यूजन से बचने के लिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को तुरंत बदली हुई तारीखों के बारे में बताएं. कैंडिडेट्स को डिटेल में जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिस देखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ