टमाटर और अदरक की माला पहनकर RS पहुंच गए AAP सांसद सुशील गुप्ता
Edited By jp Yadav

AAP MP Sushil Gupta
Edited By jp Yadav

AAP MP Sushil Gupta
Tomato Price Hike: पिछले करीब 2 महीनों से टमाटर समेत अन्य सब्जी के बढ़ते दामों की वजह से आम जनता परेशान है। हालत यह है कि टमाटर की कीमतों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं और उनका किचन का बजट ही बिगड़ गया है। टमाटर के बढ़ते दामों से एक ओर जहां आम जनता परेशान है, तो वहीं इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सुशील गुप्ता बुधवार को विरोध स्वरूप टमाटर और अदरक की माला पहने राज्यसभा भवन परिसर के अंदर दिखाए दिए। उनका कहना है कि टमाटर के बढ़ते दाम से हर व्यक्ति परेशान है, ऐसे में केंद्र सरकार को जगाना जरूरी है।
उधर, दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी अब भी टमाटर के दाम 200-250 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं। बढ़ते दामों के चलते ज्यादातर उपभोक्ताओं ने अब टमाटर नहीं खाने तक का फैसला ले लिया है। जानकारों की मानें तो मौसम की वजह से इस बार भारी संख्या में फसल खराब हो गई है, जिसके कारण आपूर्ति अनुसार बाजारों में टमाटर और हरी सब्जियों की आपूर्ति अन्य राज्यों से नहीं हो पा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि सितंबर महीने में नई फसल की आवक के साथ ही टमाटर के दाम काबू में आ जाएंगे।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों में कहां घटी टमाटर की कीमत और कहां बढ़ी, नोट करें लिस्ट
यहां पर बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी तो टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच इसका भाव जानने देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर मंडी पहुंच गए थे। सुबह-सुबह चार बजे मंडी पहुंचे राहुल ने टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों की कीमतों के संबंध में जानकारी ली थी और व्यापारियों के साथ श्रमिकों की भी समस्याएं भी सुनीं थीं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: