Weather Update Today : मुंबई समेत देश के इन हिस्सो में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, Monsoon Update

Weather Update Today : उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक देशभर में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय और झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी से लेकर कई मैदान तक कई जगहों पर नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से लगातार ऊपर बह रही है। इसके कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और तेजी बारीश का पूर्वानुमान जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक देश के कई हिस्सों में आज पिछले दिन बुधवार की तरह ही हल्की से भारी बारिश के आसार है। आईएमडी के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक देश भर में मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने वाला है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी और सिंधु दुर्ग जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलने आशंका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाकों में आज स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है यहां आज से 23 जुलाई तक मुसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार मध्यम से भारी बारिश की आशंका है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मुंबई और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ दक्षिण गुजरात में मध्यम से कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। इसके साथ ही कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आंतरिक कर्नाटक,  बिहार पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ