Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Weather Live Updates: उत्तर भारत समेत देश के अन्य राज्यों में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में 80 लोगों की मौत हुई है। पहाड़ी राज्य समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले हफ्ते बारिश शुरू हुई थी, जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गईं।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण लगभग 300 लोग अभी भी ऊंचे इलाकों में फंसे हुए हैं। इनमें अधिकतर पर्यटक हैं। हिमाचल के अलावा, पंजाब और हरियाणा में कुछ हिस्सों में बारिश के कारण 15 लोगों की जान चली गई। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में पहाड़ों से गिरे पत्थरों के कारण हुए भूस्खलन में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। बारिश, बाढ़ से संबंधित खबरों के लिए न्यूज24 पर बनें रहें।
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार जिले के लक्सर के कुआं खेड़ा गांव के पास सोनाली नदी का बांध टूटने से लक्सर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। pic.twitter.com/IdMCkFlFNa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
#WATCH उत्तरकाशी: गंगोत्री की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली में खीर गंगा के उफान से सड़क बह गई। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के बीच पिछले 12 घंटों से बंद सड़क को खोलने के प्रयास जारी हैं। pic.twitter.com/ef3r7KD5qA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
#WATCH | Water level of river Yamuna continues to rise in Delhi. Visuals from Old Railway Bridge.
Today at 8 am, water level of the river was recorded at 207.25 metres at the Bridge, inching closer to the highest flood level – 207.49 metres. The river is flowing above the… pic.twitter.com/e46LLHdeVe
— ANI (@ANI) July 12, 2023
---विज्ञापन---
#WATCH | Neha, a tourist from, Ludhiana, Punjab says, "…We want to go home. We were scheduled to return on Sunday but we are stuck due to flood…"
Another tourist, Sanjeev Arora says, "We are here in Manali since 5th July. The main track is damaged. We have been trying to go… https://t.co/CZfHUREjT4 pic.twitter.com/eMu505qDpW
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) July 12, 2023
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई, जिससे नदी के किनारे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जल स्तर खतरनाक रूप से उच्चतम स्तर 207.49 मीटर के निशान को छूने के करीब है, जो 1978 में दर्ज किया गया था। पुराने यमुना पुल पर सड़क और रेल यातायात दोनों बंद कर दिया गया है क्योंकि हरियाणा ने यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिक पानी छोड़ा है।
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं के कारण 80 लोगों की जान चली गई और 92 अन्य घायल हो गए। मूसलाधार बारिश ने राज्य को तबाह कर दिया है, जिससे 79 घर नष्ट हो गए और 333 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ के कारण राज्य को करीब 1,050 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
राज्य में 41 स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जबकि एक स्थान पर बादल फटा है। उफनती नदियों और लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने अब तक 29 स्थानों को अपनी चपेट में ले लिया है।
लगातार भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के सोनप्रयाग और गौरीकुंड में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया है।
बारिश के कारण 4 राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां उफान पर हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को 12 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि मंगलवार को उत्तराखंड में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास मलबा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।