Weather Forecast: मौसम पर आया IMD का बड़ा अपडेट, अगले 24 घंटों में यहां बारिश व हिमपात 

प्रतीकात्मक तस्वीर (13)
विज्ञापन

IMD Updates: दिल्ली हो या हिमाचल फिलहाल ठंड से राहत की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 से 4 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे सहित 476 सड़कें बाधित

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को खराब मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे सहित 476 सड़कें बाधित रहीं। राज्य में कुल करीब 697 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित रहे। भी बाधित चल रहे हैं। 180 सड़कें शिमला जिले में ठप पड़ी हैं। लाहौल-स्पीति में 150, किन्नौर में 72, कुल्लू 35, चंबा 27 और में आठ के करीब सड़कें बाधित हैं।

विज्ञापन

1 व 2 फरवरी को यहां धुंध और शीतलहर

शिमला मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले व मैदानी कई भागों में 1 व 2 फरवरी को सुबह शाम धुंध छाए रहने व शीतलहर चलेगी। वहीं, मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

अगले 24 घंटों में यहां हिमपात 

स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में हल्की बारिश और जम्मू कश्मीर में हिमपात हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ