'मैंने फ्यूल बंद नहीं किया...', एयर इंडिया प्लेन क्रैश से पहले दोनों पायलट में क्या बातचीत हुई?

Air India Plane Crash cockpit conversation: एयर इंडिया प्लेन क्रैश मामले में विमान ब्यूरो की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसके अनुसार टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। ऐसे में विमान को उड़ने के लिए थ्रस्ट नहीं मिल पाया था। इस दौरान कॉकपिट में दोनों पायलट के बीच क्या बातचीत हुई आइये जानते हैं…

Air India Plane Crash cockpit conversation

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दोनों पायलट (Pic Credit-Social Media X)

Air India AI 171 plane crash: एयर इंडिया के विमान एआई 171 को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की रिपोर्ट में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जोकि आपको भी जानना जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार टेक ऑफ के बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे इसलिए विमान को उड़ने के लिए थ्रस्ट नहीं मिल पाया और वह क्रैश हो गया। क्रैश होने से पहले दोनों पायलटों के बीच कॉकपिट में भी बातचीत होती है। उसकी डिटेल भी अब सामने आई है।

विज्ञापन

मानवीय भूल भी हो सकती है हादसे की वजह

कॉकपिट में एक पायलट दूसरे से पूछता है आपने फ्यूल क्यों बंद किया? इस पर दूसरा पायलट कहता है मैंने नहीं किया। इसके बाद प्लेन की स्पीड धीमी होने लगती है और प्लेन क्रैश हो जाता है। इससे पता चलता है कि विमान हादसे की वजह मानवीय भूल भी हो सकती है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंजन नंबर 2 ने थोड़ी देर के लिए काम करना शुरू किया। लेकिन दूसरा इंजन स्थिर नहीं हुआ। इसके अलावा एक और बात का खुलासा हुआ है। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद सीसीटीवी में इमरजेंसी पावर सप्लाई सिस्टम चालू हुआ था, यह तब होता है जब इंजन बंद हो जाएं।

विज्ञापन

दोनों इंजन फ्यूल कट ऑफ स्थिति में आ गए

उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजन फ्यूल कट ऑफ स्थिति में आ गए। इससे दोनों इंजन की थ्रस्ट क्षमता खत्म हो गई थी और विमान हवा में नहीं उठ सका। जब विमान हवा में नहीं उठ पा रहा था तो आखिरी समय में पायलट ने एटीसी को इमरजेंसी कॉल यानी मैेडे कॉल की थी। जिसमें उनका आखिरी मैसेज था, विमान को थ्रस्ट नहीं मिल रहा है, नहीं बचेंगे।

बता दें कि एयर इंडिया का विमान 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस दौरान टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर थे। इस हादसे में सिर्फ एक यात्री ही जिंदा बच पाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ