इस बार पड़ेगी भयंकर ठंड, इन राज्यों में 3 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! IMD ने दिया बड़ा अपडेट

IMD Winter Alert : इस साल भयंकर सर्दी पड़ने की संभावना है। इसी महीने ला नीना एक्टिव हो सकता है, जिससे पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। इसका सबसे ज्यादा असर दिसंबर के मध्य से लेकर जनवरी तक देखने को मिल सकता है।

driving tips in fog winter driving tips car driving tips in cold know details

दिल्ली एनसीआर में कोहरा। (File Photo)

विज्ञापन

Weather Forecast : इस साल देश में जिस तरह से भीषण गर्मी और बारिश पड़ी, उसी तरह से भीषण सर्दी झेलने के लिए तैयार रहें। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट दिया। आईएमडी ने कहा कि इसी महीने ला नीना की शुरुआत हो सकती है, जिससे पूरे देश में तापमान में गिरावट और बरसात बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से कुछ राज्यों में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की घोषणा के अनुसार, इस साल ला नीना की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। अगर ला नीना की बात करें तो इसकी शुरुआत अप्रैल एवं जून के बीच होती और अक्टूबर एवं फरवरी के बीच मजबूत हो जाती है। ला नीना का असर 9 महीने से लेकर 2 साल तक रहता है। यह समुद्र के पानी को पश्चिम की ओर धकेलने वाली तेज पूर्वी हवाओं को संचालित करता है, जिससे समुद्री सतह ठंड रहती है।

विज्ञापन

इन राज्यों में गिर सकता है तापमान

ऐसे में देश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे उत्तरी राज्यों में भीषण सर्दी देखने को मिल सकती है, जिससे पारा गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कड़ाके की सर्दी और बारिश से फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन

अंतिम पड़ाव पर है मानसून

विज्ञापन

हालांकि, पहले से ही ला नीना का प्रभाव महसूस किया जा रहा है। सितंबर में इस साल का मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब धीरे-धीरे सर्दी की शुरुआत होगी। इस बार की ठंड सबको घरों में कैद कर रखेगी। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में जहां ठंडा तापमान और बढ़ी हुई बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ