Weather Alert: मानसून ने पूरे भारत में रफ्तार पकड़ ली है और इन दिनों देश के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों को राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने जुलाई की तरह अगस्त और सितंबर में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, और ओडिशा शाामिल हैं।
इसी कड़ी में आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं। एमआईडी के मुताबिक दिल्ली में आज और कल भी बारिश होना का पूर्वानुमान है क्योंकि मानसून की ट्रफ हिमालय की तलहटी से नीचे जा रही है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज और कल भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में आज से 9 अगस्त के तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र में 8 और 9 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 7 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं। वहीं तेलंगाना, तटीय और उत्तरी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में आज से लेकर 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है।
IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी आज से 9 अगस्त तक लगातार बारिश का अलर्ट है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, शेष उत्तर पूर्व भारत, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, रायलसीमा, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह में सावन विदा होने वाला है लेकिन कई इलाकों में अभी भी लोगों के मुसलाधार बारिश का इंतजार है। हालांकि, भादव महीने में भी बारिश होती है। वैसे भी मौसम विभाग ने इस बार अगस्त और सितंबर महीने में बारिश की संभावना जताई है। यह पहला मौका नहीं है जब अगस्त और सितंबर में तेज बारिश की बात कही गई है। इससे पहले भी अगस्त और सितंबर महीने में तेज बारिश होती रही है।
संबंधित खबरें
'वोटर लिस्ट से नाम कटे तो न हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
5 mins agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
22 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
11 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
14 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines