Opposition Meeting: नीतीश बोले- शिमला की बैठक में तय होगा कौन-कहां से लड़ेगा? राहुल बाेले- हम साथ खड़े हैं
Edited By Bhola Sharma

Opposition Meeting
Edited By Bhola Sharma

Opposition Meeting
Opposition Meeting: 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए पटना (बिहार) में विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री आवास में ढाई घंटे चली बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे। अब दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है।
बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के सीएम और बैठक के मेजबान नीतीश कुमार ने कहा, ‘एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। जल्द अगली मीटिंग होगी। जिसमें तय होगा की कौन कहां लड़ेगा। जो शासन में है वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं। वे सब इतिहास बदल रहे हैं। हम सबका अभिनंदन करते हैं।
#WATCH | It was a good meeting where it was decided to fight the elections together. Another meeting will be held soon: JD(U) leader & Bihar CM Nitish Kumar on Opposition meeting in Patna pic.twitter.com/dMOiL6K4Le
— ANI (@ANI) June 23, 2023
पटना की बैठक से कांग्रेस नेतृत्व भी संतुष्ट है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हम 10 या 12 जुलाई को शिमला में फिर से मिल रहे हैं। जिसमें हम एक सामान्य एजेंडा तैयार करेंगे। हमें हर राज्य में अलग-अलग तरह से काम करना पड़ेगा।’
वहीं, राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है। यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं। हमने निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे। हर पार्टी में थोड़ा बहुत मतभेद है, लेकिन एक साथ काम करेंगे। यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी।’
#WATCH | Patna, Bihar: Bengal CM Mamata Banerjee during the joint opposition meeting said "We are united, we will fight unitedly…The history started from here, BJP wants that history should be changed. And we want history should be saved from Bihar. Our objective is to speak… pic.twitter.com/BB2qLgbApP
— ANI (@ANI) June 23, 2023
बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल हुए। कुल 15 दलों के 30 से अधिक नेता विपक्षी एकता मीटिंग में पहुंचे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: