---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

160 KM рд╕реНрдкреАрдб, рджреБрд░реНрдШрдЯрдирд╛ рд╕реЗ рднреА рдорд┐рд▓реЗрдЧреА рд╕реЗрдлреНрдЯреА; рдЖ рд░рд╣реА рд╣реИ рд╡рдВрджреЗ рднрд╛рд░рдд рд╕реНрд▓реАрдкрд░, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдирдИ рдЯреНрд░реЗрди рдореЗрдВ рдХреНрдпрд╛-рдХреБрдЫ рд╣реЛрдЧрд╛ рдЕрд▓рдЧ?

Vande Bharat Sleeper Train: рдЗрд╕ рд╕рд╛рд▓ 15 рдЕрдЧрд╕реНрдд рдХреЗ рдореМрдХреЗ рдкрд░ рд░реЗрд▓рд╡реЗ рдпрд╛рддреНрд░рд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рдЦрд╛рд╕ рддреЛрд╣рдлрд╛ рджреЗрдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рд╣реИред рд╡рдВрджреЗ рднрд╛рд░рдд рд╕рд┐рдЯрд┐рдВрдЧ рдЪреЗрдпрд░ рдХрд╛рд░ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЕрдм рд╡рдВрджреЗ рднрд╛рд░рдд рд╕реНрд▓реАрдкрд░ рднреА рдкрдЯрд░рд┐рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╕рд░рдкрдЯ рджреМрдбрд╝рддреА рдирдЬрд░ рдЖрдПрдЧреАред рддреЛ рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рд╡рдВрджреЗ рднрд╛рд░рдд рд╕реНрд▓реАрдкрд░ рдЯреНрд░реЗрди рд░рд╛рдЬрдзрд╛рдиреА рдФрд░ рдПрдХреНрд╕рдкреНрд░реЗрд╕ рд╕рдореЗрдд рдЕрдиреНрдп рдЯреНрд░реЗрдиреЛрдВ рд╕реЗ рдХреИрд╕реЗ рдЕрд▓рдЧ рд╣реЛрдЧреА?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत ट्रेन को देश की सबसे स्पेशल ट्रेनों में गिना जाता है। तेज रफ्तार से लेकर एडवांस कोच और हाई टेक सुविधाओं से लेस वंदे भारत में अगर यात्रियों को कोई परेशानी है तो सिर्फ सिटिंग कार की। जी हां, वंदे भारत ट्रेनों के सारे डिब्बे सिटिंग चेयर कार की तरह होते हैं। ऐसे में लंबी यात्रा के दौरान लोग अक्सर बैठे-बैठे थक जाते हैं। हालांकि यात्रियों की ये परेशानी भी अब दूर होने वाली है। भारतीय रेलवे अगले महीने वंदे भारत स्लीपर का पहला प्रोटटाइप पेश करने वाली है। खबरों की मानें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आम राजधानी, एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों से काफी अलग होगी।

फर्राटेदार स्पीड

वंदे भारत ट्रेन अपनी तेज रफ्तार के लिए मशहूर है। कई किलोमीटर का सफर चंद घंटो में करने के लिए लोग वंदे भारत ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जाहिर है इसके सामने मेल, एक्सप्रेस और राजधानी की रफ्तार भी फीकी नजर आएगी।

---विज्ञापन---

ट्रेन का इंटीरियर

वंदे भारत स्लीपर की सीटें अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी कंफर्टेबल होंगी। खबरों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बर्थ पर बेहतर कुशन का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे रात के समय यात्रियों को सोने में परेशानी ना हो। इसके अलावा ट्रेन की सीढ़ियां भी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। जिससे ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ते समय यात्रियों को कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी।

---विज्ञापन---

ऑटोमेटिक दरवाजे

वंदे भारत सिटिंग कार की तरह वंदे भारत स्लीपर में सभी एसी कोच लगेंगे। साथ ही ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजें होंगे, जिन्हें चालक द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन चलने पर दरवाजे अपने आप बंद हो जाएंगे और स्टेशन आने पर दरवाजे खुद-ब-खुद खुल जाएंगे। इसके अलावा ट्रेन में फुल एयर कंडीशनिंग और साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाएगा।

दुर्घटना का खतरा कम

राजधानी और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना कम रहेगी। इस ट्रेन में क्रैशवर्थीनेस फ्रंट, इंटरमीडिएट क्रैश बफर्स और कपलर के साथ डिफॉर्मेंशन ट्यूब का इस्तेमाल किया गया है। जिससे ट्रेन के टकराने और पटरी से उतरने के चांसेस ना के बराबर होंगे।

---विज्ञापन---

नहीं लगेंगे झटके

आमतौर पर चलती ट्रेन में यात्रियों को खूब झटके लगते हैं। मगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कोच यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसलिए यात्री बिना झटके के ट्रेन की यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन में EN 45545 HL3 नामक अग्नि सुरक्षा मानक मौजूद रहेगा। इससे ट्रेन में आग लगने का खतरा कम रहेगा।

यह भी पढ़ें- IAS Pooja Khedkar पर नया खुलासा, जेल में बंद आरोपी को छुड़ाने के लिए अधिकारी पर बनाया दबाव

---विज्ञापन---

First published on: Jul 12, 2024 04:13 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola