Uttarkashi Tunnel: 17 दिन की मेहनत लाई रंग, बाहर आए मजदूर, देखें तस्वीरें और वीडियो

Uttarkashi Tunnel Workers Rescue succesfully: उत्तराकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है। मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए 17 दिन तक रात-दिन बचाव अभियान चलाया गया था।

image (14)

Uttarkashi Tunnel Workers Rescue succesfully: उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि मजदूरों की जान  बचाने के लिए अमेरिका से लाई गई ऑगर मशीन फेल होने के बाद टनल के अंदर रैट होल माइनिंग की गई थी। इसी के साथ रैट होल माइनिंग के एक्सपर्टों ने हाथों के औजारों से मलबे को हटाया और पाइपलाइन को अंदर डाला। इसी पाइपलाइन के जरिए मजदूरों को टनल से बाहर निकाला गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों से की मुलाकात

सिल्क्यारा सुरंग स्थल से बाहर आए सभी मजदूरों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। बता दें कि सिल्क्यारा सुरंग स्थल से एम्बुलेंस रवाना हो गई हैं।

17वें दिन बचाई गई मजदूरों की जान

सिल्कयारा सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 17वां दिन था। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए टनल के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग की गई। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों ने सुरंग के अंदर पाइपलाइन डालने के लिए 57 मीटर तक खुदाई की थी। बचाव दल ने मजदूरों को बचाने के लिए ऑगर मशीन का उपयोग करके करीब 47 मीटर ड्रिलिंग का कार्य पूरा किया था। जबकि बीते दिन सोमवार रात में 3 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ