UPSC Chairperson Manoj Soni Resigns : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मनोज सोनी ने राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र भेज दिया। उन्होंने जून में ही यूपीएससी के अध्यक्ष पद से रिजाइन दे दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ या नहीं, इसे लेकर कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं कि मनोज सोनी ने कार्यकाल पूरा होने से पहले क्यों पद छोड़ दिया?
मनोज सोनी ने साल 2017 में सदस्य के तौर पर यूपीएससी ज्वाइन किया था। उन्हें 16 मई 2023 को यूपीएससी का चेयरमैन बनाया गया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होने वाला था, लेकिन उन्होंने पांच साल पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पूजा खेडकर विवाद के बीच उनके इस्तीफा ने सबको चौंका दिया।
यह भी पढ़ें : पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC, क्राइम ब्रांच ने लिया एक्शन, जानें किस मामले में फंसीं IAS
जानें मनोज सोनी ने क्यों दिया रिजाइन?
मनोज सोनी ने अपने निजी कारणों की वजह से कार्यकाल खत्म होने से पहले यूपीएससी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वे गुजरात में स्वामीनारायण संप्रदाय की एक शाखा अनुपम मिशन से जुड़ना चाहते हैं। हालांकि, मनोज सोनी के इस्तीफे की वजह आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर नहीं है।
यह भी पढ़ें : पूजा खेडकर की बढ़ीं मुश्किलें, ट्रेनी IAS ऑफिसर के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन
कौन हैं मनोज सोनी?
पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले मनोज सोनी 40 साल की उम्र में वाइस चांसलर बने थे। साल 2005 में मोदी ने उन्हें वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया था। यूपीएससी में आने से पहले मनोज सोनी गुजरात की दो यूनिवर्सिटी में तीन बार कुलपति बने थे।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
15 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
56 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines