यूपी में 3 साल पहले होंगे विधानसभा चुनाव? इन राज्यों पर भी पड़ेगा असर; जानें क्या है वजह?

UP Assembly Election may held Soon: उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव 2027 में है। हालांकि जो भी पार्टी इस चुनाव में जीतेगी, वो महज 2 साल के लिए ही सूबे की सत्ता पर काबिज रहेगी। आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह है?

Mayawati, Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

UP Assembly Election may held Soon: उत्तर प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में हुए थे। वहीं 2027 में यूपी विधानसभा का कार्यकाल भी पूरा हो जाएगा। 2027 में यूपी की 403 सीटों पर मतदान होंगे। हालांकि अब यूपी के चुनाव 3 साल पहले हो सकते हैं। इसकी वजह है मोदी सरकार का एक देश एक चुनाव प्लान।

विज्ञापन

वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मंजूरी

मोदी मंत्रिमंडल ने बीते दिन एक देश एक चुनाव पर मुहर लगा दी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में बनी कमेटी ने वन नेशन वन इलेक्शन का खाका प्रस्तुत किया, जिसे मोदी कैबिनेट की भी मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में अगर मोदी 3.0 में एक देश एक चुनाव का सपना सच होगा, तो यूपी में भी चुनाव 3 साल पहले होंगे। आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन

3 साल पहले भंग होगी यूपी विधानसभा

एक देश एक चुनाव के तहत मोदी सरकार लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने की तैयारी कर रही है। अगर यह सच होगा, तो यूपी के विधानसभा चुनाव भी आम चुनाव के साथ होंगे। 2027 के बाद 2032 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम चुनाव और यूपी चुनाव के बीच लगभग ढाई साल का अंतर है। एक देश एक चुनाव के लागू होने के बाद 2029 में लोकसभा चुनाव के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे और यूपी में 2032 की बजाए 2029 में ही चुनाव हो जाएंगे।

विज्ञापन

विपक्ष ने जताया विरोध

बीजेपी के अलावा मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी भी एक देश एक चुनाव को हरी झंडी दिखा चुकी है। हालांकि विपक्षी खेमें ने इसके खिलाफ मुहीम छेड़ दी है। देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस और तीसरी बड़ी पार्टी सपा ने एक देश एक चुनाव से मुंह फेर लिया है। जहां एक तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के एक देश एक चुनाव के सपने को सच करने की कवायद कर रहे हैं, तो वहीं सूबे की दो बड़ी पार्टियां कांग्रेस और सपा इसके विरोध में है।

कई राज्यों पर पड़ेगा असर

वन नेशन वन इलेक्शन का असर यूपी के अलावा भी कई राज्यों पर पड़ेगा। बिहार और दिल्ली की विधानसभा अगले साल खत्म होगी। असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे। वहीं 2027 में यूपी के अलावा गोवा, गुजरात, पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनाव होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ