Tripura Man Chops Wife: त्रिपुरा के अगरतला में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने दो बैग में से मृतका के कटे हुए अंग बरामद किए हैं। मृतका के परिजन की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतका की पहचान तनुजा बेगम के रूप में हुई है, जिसकी शुक्रवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। घंटों की तलाश के बाद पुलिस को उसके शरीर के अंग दो बैग में भरे हुए मिले। मृतका तनुजा के छोटे भाई बापन मिया ने बताया कि करीब आठ महीने पहले तनुजा बेगम की शादी कायम मिया से हुई थी।
तनुजा का मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत
शुक्रवार सुबह तनुजा की मां को पता चला कि उनकी बेटी गायब है। वह तुरंत मुस्लिमपारा इलाके में पहुंची जहां उसकी बेटी अपने पति के साथ रहती थी। तनुजा की मां को उनके घर पर खून के धब्बे मिले, लेकिन तनुजा या उनके पति का पता नहीं चल सका। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी।
एसडीपीओ आशीष दासगुप्ता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम वहां गई और कायम मिया की तलाश शुरू की। घंटों की तलाश के बाद उन्होंने उसे दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक रमेश यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान कायम ने खुलासा किया कि उसने गुरुवार रात तानुजा की हत्या कर दी और उसके शरीर के अंगों को जंगल में दो बैग में रख दिया।
पुलिस टीम ने जंगल से दो बैग बरामद किए हैं। तनुजा के शव के दो टुकड़े कर दिए गए थे। एक बैग में उसका सिर रखा था और दूसरे बैग में शरीर के अन्य पार्ट्स मिले। एसपी ने कहा, “पुलिस को अपराध की सूचना देने के चार घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हम अपराध के मकसद को जानने के लिए हत्यारे से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या कोई तीसरा व्यक्ति अपराध में शामिल है?”
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines