Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Telangana Assembly Election Exit Poll 2023: तेलंगाना में बड़े राजनीतिक उलटफेर के आसार, पढ़िए News24-TodaysChanakya का अनुमान

Telangana Election Exit Poll Results 2023 Updates: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में News24-TodaysChanakya के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी बड़ा उलटफेर कर सकती है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Nov 30, 2023 20:04

Telangana Election Exit Poll Results 2023 Updates: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर News24-TodaysChanakya का एग्जिट पोल सामने आ गया है और इसके मुताबिक राज्य में राजनीतिक तस्वीर बदलती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार 119 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस को 71 सीटें मिलने के आसार हैं। यहां बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है।

कांग्रेस को मिल सकती हैं 70 से ज्यादा सीटें

एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के खाते में सात सीटें आ सकती हैं। हालांकि इसमें पांच सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। वहीं कांग्रेस के हिस्से में 71 सीटें तो केसीआर की बीआरएस को 33 सीटें मिल सकती हैं। इन दोनों की पार्टियों की सीटों में 9 सीटों का इजाफा या कमी हो सकती है। वहीं अन्य पार्टियों के खाते में आठ सीटें जाने के आसार हैं। इस आंकड़े में तीन सीटों की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

किसके हिस्से में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

मतदान प्रतिशत की बात करें तो अनुमान जताया गया है कि कांग्रेस को 41 प्रतिशत मिले हैं। वहीं भाजपा के लिए 14 प्रतिशत तो बीआरएस के लिए 35 प्रतिशत मतदान होने का आसार जताया गया है। अन्य पार्टियों के हिस्से में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन आंकड़ों में तीन प्रतिशत की कमी या इजाफा हो सकता है। हालांकि राज्य की सही चुनावी तस्वीर तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी।

---विज्ञापन---

 

 

First published on: Nov 30, 2023 07:49 PM

संबंधित खबरें