पहले जब्त किए 69 हजार रुपये, फिर किया वापस; तमिलनाडु में पर्यटकों के साथ ये क्या हुआ?

Tamil Nadu Nilgiris News: अगर आप भी 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं तो सावधान हो जाएं। आप गहरी मुसीबत में फंस सकते हैं। ऐसा ही कुछ पंजाब के रहने वाले एक परिवार के साथ तमिलनाडु में हुआ है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Tamil Nadu Nilgiris News

Tamil Nadu Nilgiris News: चुनाव अधिकारियों ने पर्यटकों के जब्त किए पैसे, वीडियो वायरल

Tamil Nadu Nilgiris News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव अधिकारी निर्धारित सीमा से ज्यादा कैश लेकर चलने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान कुछ बेकसूर लोग भी इसका शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ तमिलनाडु से सामने आया है, जहां पर्यटक पुलिस की कार्रवाई का शिकार बन गए। यह पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान नकदी बरामद

दरअसल, चुनाव अधिकारियों ने तमिलनाडु के नीलगिरि जिले से पंजाब के रहने वाले एक परिवार से 69,400 रुपये कैश बरामद किए हैं। यह परिवार अपनी छुट्टियां मनाने के लिए यहां आया हुआ था। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे को लेकर रोते हुए दिख रही है। मामला रविवार का है। चुनाव अधिकारी आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत वाहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान परिवार से नकदी बरामद की गई।

विज्ञापन

अधिकारियों की कार्यशैली पर लोगों ने उठाए सवाल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उनके पति अधिकारियों को समझाने की कोशिश करते हैं कि वे आदर्श आचार संहिता के नियमों से अनजान थे। अधिकारी भी उन्हें नियम समझाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने वापस किए पैसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला अधिकारी से पूछती है कि क्या उसे उसके पैसे वापस मिलेंगे तो अधिकारी ने जवाब दिया कि यह सोमवार तक हो जाएगा। इसके बाद नीलगिरि के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन करने के बाद पर्यटकों को उनके पैसे वापस कर दिए।

विज्ञापन

50 हजार रुपये से ज्यादा नकदी लेकर नहीं चल सकते लोग

चुनाव आयोग के अनुसार, कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये से नकदी और 10 हजार रुपये से अधिक मूल्य की नई वस्तुएं और उपहार ले जाएगा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसका मकसद नकदी के दुरुपयोग को रोकना है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति का पैसा या वस्तु जब्त कर ली जाती है और वह वैध दस्तावेज दिखाता है और यह साबित करता है कि जब्त की गई वस्तुएं चुनाव से संबंधित नहीं हैं तो उसे उसके पैसे या वस्तु वापस मिल जाएगी।

विज्ञापन

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

एक चीज पर और ध्यान देने की जरूरत है। अगर जब्त की गई नकदी 10 लाख रुपये से अधिक है तो नकदी को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को भेजा जाएगा। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ