Tamil Nadu के मंत्री सीवी गणेशन का दावा- राज्य में उत्तर भारत के मजदूरों पर हमले की बात झूठी

cv ganesan, tamil nadu, north india, labours india, labours attacked in tamil nadu
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री सीवी गणेशन ने कहा है कि राज्य (Tamil Nadu) में उत्तर भारत के मजदूरों पर हमले की खबर बिलकुल झूठी है। मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीवी गणेशन ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तमिलनाडु (Tamil Nadu) में उत्तर भारत के किसी भी श्रमिक को कोई खतरा नहीं है, वे बहुत अच्छा योगदान दे रहे हैं। मंत्री ने कहा कि बड़ी और छोटी औद्योगिक कंपनियां कई वर्षों से तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं और कई राज्यों के श्रमिक शांतिपूर्ण माहौल में काम करने और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए यहां आते हैं।

विज्ञापन

गणेशन ने कहा- रत्ती भर भी सच्चाई नहीं

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा दुर्भावनापूर्ण खबर फैलाई जा रही है कि उत्तर भारत के मजदूरों पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कुछ जगहों पर गलत इरादे से हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में उत्तर भारत के लोगों सहित हर कोई जानता है कि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु में न केवल उत्तर भारत के मजदूर, बल्कि मंत्री ने कहा कि सभी राज्यों के कार्यकर्ता बिना किसी डर के शांतिपूर्वक और कुशलता से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ