Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में 3 तीन का राजकीय शोक, 2 दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधर पर झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 6 अगस्त तक राजकीय शोक रहेगा।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Aug 4, 2025 12:48

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधर पर झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। झारखंड सरकार ने आदेश जारी करके कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद के सम्मान में, राज्य सरकार ने 4 अगस्त से 6 अगस्त तक राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में सोमवार सुबह शिबू सोरेन का निधन हो गया। हॉस्पिटल में कई राजनेता का आना-जाना शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी नेता भी दिल्ली के हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। रविवार को ही उनका पार्थिव शरीर झारखंड ले जाया जाएगा।

2 दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस

पूर्व सीएम शिबु सोरेन के बाद झारखंड में 3 तीनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ झारखंड के संयुक्त सचिव अखलेश कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है कि राज्य में दो दिन यानी 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शिबू सोरेन की राजनीति में कैसे हुई थी एंट्री? आदिवासियों को न्याय देने के लिए लगाते थे खुद की कोर्ट

आज रांची जाएगा पार्थिव शरीर

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज ही झारखंड के रांची ले जाया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

---विज्ञापन---

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही झारखंड के राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गुरु जी के निधन से आहत हूं। उन्होंने जल जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी। वो सभी को एक नजर से प्रेम से देखते थे। किसी भी राजनीतिक दल के प्रति उनका भेदभाव नहीं होता था। वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश समाज झारखंड और मेरे लिए अपूर्णीय छती है। हेमंत सोरेन और परिवार के लोगों से मुलाकात हुई। इससे बिहार जेएमएम के पूर्व सांसद संजीव कुमार ने कहा कि शिबु ने मुझे राज्यसभा भेजा था।

यह भी पढ़ें: Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का किस बीमारी से निधन? 2 दिन से वेंटिलेटर पर थे

First published on: Aug 04, 2025 12:24 PM

संबंधित खबरें