श्रीजया चव्हाण कौन? पूर्व CM की बेटी को बीजेपी ने दिया टिकट; क्यों जरूरी है भोकर सीट?

Sreejaya Chavan Bhokar Vidhansabha Seat Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में भोकर विधानसभा सीट से बीजेपी ने श्रीजया चव्हाण को टिकट दिया है। श्रीजया चव्हाण के दादा 2 बार और पिता 1 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आइए जानते हैं श्रीजया के बारे में विस्तार से…

Srijaya Chavan Maharashtra Assembly Election 2024
विज्ञापन

Sreejaya Chavan Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। बीते दिन बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इस सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण का नाम शामिल है। बीजेपी ने श्रीजया को नांदेड़ की भोकर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। श्रीजया के साथ महाराष्ट्र की सियासत में तीसरी पीढ़ी की एंट्री हो गई है।

चव्हाण परिवार का गढ़ है भोकर सीट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित भोकर सीट कई मायनों में खास है। इस सीट पर आज तक कभी कमल नहीं खिला है। यहां हमेशा से कांग्रेस का कब्जा रहा है। श्रीजया के दादा और कांग्रेस के कद्दावर नेता शंकरराव चव्हाण भी इसी सीट से जीते थे। वहीं अशोक चव्हाण ने भी इस सीट से जीत दर्ज की। हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा देते हुए बीजेपी ज्वॉइन कर ली और फिर यह सीट खाली हो गई। भोकर सीट को चव्हाण परिवार का गढ़ कहा जाता है, जहां से बीजेपी ने श्रीजया को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

कौन हैं श्रीजया चव्हाण

बता दें कि राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रीजया चव्हाण पेशे से वकील हैं। उसके दादा शंकरराव चव्हाण और पिता अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। श्रीजया की मां अमीता राव चव्हाण भी विधायक रह चुकी हैं। श्रीजया पिछले काफी समय से राजनीति में एक्टिव हैं। अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के बाद श्रीजया ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन

राहुल गांधी संग भारत जोड़ो आंदोलन में लिया हिस्सा

श्रीजया चव्हाण की एक बहन सुजया चव्हाण भी हैं। बीजेपी में आने से पहले श्रीजया कांग्रेस पार्टी में काफी एक्टिव थीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीजया ने उनका साथ दिया था। उस दौरान श्रीजया भी राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर तक सड़कों पर चलती नजर आई थीं। बेटी की सियासी एंट्री का जिक्र करते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि अगर मेरी बेटियां राजनीति में आएंगी, तो मैं उन्हें नहीं रोकूंगा। उनके लिए सारे रास्ते खुले हैं, मैं अपना फैसला उनपर नहीं थोप सकता।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ