हाईवे पर रफ्तार का कहर; ट्रक से टकराई वैन, 1 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Speeding van rams truck Tamil Nadu highway cctv viral

Speeding Van Rams Truck CCTV Viral: तमिलनाडु में हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार वैन सड़क पर पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। पूरी घटना का दर्दनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना तमिलनाडु के सलेम इलाके में बुधवार तड़के हुई। हादसा तमिलनाडु के सलेम-इरोड हाईवे पर सुबह लगभग 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दुर्घटना के समय, ईनगुर के आठ लोग वैन में सवार हो कर पेरुन्थुराई की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान सेल्वराज, मंजुला, अरुमुगम, पलानीसामी, पप्पाथी और एक साल के बच्चे के रूप में की गई।

विज्ञापन

हादसे की जांच में सामने आया दर्दनाक सीसीटीवी फुटेज

हादसे की सूचना के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार वैन हादसे की शिकार होती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, वैन का ड्राइवर विग्नेश और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ