कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने उन्हें हिरासत में उस वक्त लिया, जब वे जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें दिनभर हिरासत में रखा और फिर एहतियातन गिरफ्तार कर लिया. पुलिस तीनों को आज कोर्ट में पेश करेगी.
सीजेपी के इन नेताओं को पिछली बार 50 हजार का बांड भरवाकर छोड़ा गया था. इसके साथ ही कहा गया था कि एक साल के लिए शांति भंग के केस में न पकड़े जाए. इस बार ट्रेसपासिंग और ब्रेकिंग ऑफ बॉन्ड का आरोप है. इसे रिपीट ऑफेंडर के तौर पर देखा जाएगा.
कॉकरोच जनता पार्टी ने इसको लेकर दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है. सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ’16 घंटे बीत चुके हैं और समय बढ़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस तिरंगे से इतनी नफरत क्यों करती है? आशुतोष, सौरव, अजिंक्य और CJP के बाकी सभी सदस्यों को इस गैर-कानूनी अपहरण से तुरंत रिहा करें!’
मंगलवार शाम को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ये नेता कड़ी सुरक्षा वाले स्थल में घुसे थे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की थी. उन्होंने बताया कि यह मामला जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश के संबंध में दर्ज किया गया है, जिसे हाल में विरोध प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया गया है.
निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर कथित तौर पर क्षेत्र में प्रवेश करने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद दास, रांका और अजिंक्य शिंदे सहित उसके लगभग 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना ले जाया गया. सीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं के वहां एकत्र होने के बाद थाने और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई.
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
10 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
15 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines