अहमदाबाद: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर विपक्ष ने देशभर में जोरदार हंगामा किया, लेकिन बावजूद इसके अब देश के 12 अन्य राज्यों में भी SIR अभियान शुरू कर दिया गया है. इस बीच एसआईआर क लिए लोगों के घर-घर जाकर फार्म बांट रहे चुनाव आयोग के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को लेकर चिंताजनक खबर सामने आ रही है. हाल ही गुजरात से एक और बीएलओ के आत्महत्या करने की खबर ने एसआईआर के लिए काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया
काम के दबाव के चलते हुई मौत!
स्पेशल समरी रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया के दौरान सिर्फ तीन दिनों में दो शिक्षकों की मौत ने पूरे शिक्षक वर्ग को हिलाकर रख दिया है. एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरे की मौत हार्ट अटैक से हुई. दोनों ही मामलों में परिवार और सहकर्मियों ने काम के दबाव को जिम्मेदार बताया है. देशभर में चल रही मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर अब गुजरात में सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इस प्रक्रिया के दौरान दो शिक्षकों की मौत के मामले ने पूरे शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है.
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
पहला मामला गीर-सोमनाथ जिले के कोडीनार तालुका के छारा गांव का है. यहां शिक्षक और बूथ लेवल ऑफिसर, यानी BLO, अरविंद मूलजी वाधेर ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से SIR की ड्यूटी के दबाव में थे. आत्महत्या से पहले उन्होंने अपनी पत्नी के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लिखा कि ‘उपरी दबाव और थकान ने अब जीना मुश्किल कर दिया है.’
यह भी पढ़ें: भारत ने चीनी पर्यटकों के लिए फिर खोले टूरिस्ट वीजा, दोनों देशों के बीच रिश्तों में होगा सुधार
15 दिनों से लगातार कर रहे थे काम
दूसरी घटना खेडा जिले के कपड़वंज तालुका की नवापुरा प्राथमिक शाला से जुड़ी है. यहां स्कूल के आचार्य और BLO, रमेशभाई परमार की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई. परिवार का कहना है कि वे पिछले 15 दिनों से लगातार 94 किलोमीटर का सफर कर रहे थे, देर रात काम करते थे और तनाव में थे. ड्यूटी के बोझ से थककर वे मंगलवार रात घर लौटे, खाना भी नहीं खाया और नींद में ही दिल का दौरा पड़ा.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रमेशभाई के निधन से उनकी पत्नी और दो बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार पूरी तरह से उनकी आय पर निर्भर था. गांव जांबुडी में शोक का माहौल है, वहीं शिक्षकों में भी नाराजगी और चिंता दोनों है. टीचर फेडरेशन का कहना है कि लगातार कई दिनों तक चुनावी काम शिक्षकों से करवाना गलत है. यह न सिर्फ शिक्षा कार्य में बाधा डालता है बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है.
क्या कर्मचारियों की सेहत पर नहीं दिया जा रहा ध्यान?
दो शिक्षकों की मौत के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारी विभाग कर्मचारियों की कार्य-स्थिति और सेहत पर पर्याप्त ध्यान दे रहे हैं. SIR की प्रक्रिया को लेकर अब सिर्फ पारदर्शिता ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्य-दबाव एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
17 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
19 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
26 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines