Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘शशि थरूर को बनना है अगला विदेश मंत्री’, कांग्रेस नेता अय्यर ने किया बड़ा दावा

कांग्रेस के बेबाक नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने बड़ा दावा करते हुए तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर को अगला विदेश मंत्री बनने की चाह बताई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 16, 2026 13:48

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। मणिशंकर अय्यर ने तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर, वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश का नाम लेकर निशाना साधा है। अय्यर ने दावा किया कि कांग्रेस केरल विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। जबकि कुछ समय पहले ही अय्यर ने कहा था कि सीएम पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

एनडीटीवी को इंटरव्यू देते हुए मणिशंकर अय्यर ने थरूर को पाकिस्तान विरोधी करार दिया। अय्यर ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि थरूर अगले विदेश मंत्री बनने की चाहत रखते हैं। कहा कि जयराम रमेश को अपनी नौकरी बचानी है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को अय्यर ने कठपुतली करार दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी के घर जुटी कांग्रेस की कोर टीम, लेकिन गायब रहे शशि थरूर; क्या बढ़ रही दूरियां?

अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा ने 2 साल पहले कह दिया था कि मैं कांग्रेस का किसी भी तरह से प्रतिनिधित्व नहीं करता हूं। तो यह नया नहीं है। वह कांग्रेस की कठपुतली हैं, वह प्रवक्ता नहीं है। वह कुंठित IAS अफसर हैं, जो यहां आए हैं और बीते दो साल से मुझे गालियां दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

कांग्रेस पार्टी की मुश्किलों बात करते हुए अय्यर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते लेकिन मुझे नहीं लगता कि जीतेगी। कांग्रेस नेता बंटे होने अय्यर ने इसकी वजह बताई। कहा कि वो वामपंथियों से ज्यादा एक दूसरे से नफरत करते हैं।

मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस ने किनारा किया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपनी निजी क्षमता से बोलते और लिखते हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के कार्यक्रम में क्यों नाराज हुए शशि थरूर? केरल कांग्रेस की मीटिंग में नहीं होंगे शामिल

First published on: Feb 16, 2026 12:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.