सोनिया गांधी के घर जुटी कांग्रेस की कोर टीम, लेकिन गायब रहे शशि थरूर; क्या बढ़ रही दूरियां?

पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार है कि शशि थरूर पार्टी की अहम बैठक से गायब रहे. वह नवंबर से दिसंबर के बीच पार्टी की तीन बैठकों में शामिल नहीं हुए.

Minor SOcial

इस वक्त शशि थरूर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने दुबई में गए हैं.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर पार्टी की बड़ी बैठक से नदारद दिखे. बजट सत्र से पहले सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस की अहम बैठक हुई है. इसमें संसद में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए थे. इन नेताओं में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी भी शामिल हैं. लेकिन शशि थरूर नजर नहीं आए.

विज्ञापन

इस वक्त थरूर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने दुबई में गए हैं. वह देर रात तक दिल्ली लौट आएंगे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जहां तक ​​मीटिंग में शामिल न होने की बात है, तो न्योता कल या परसों ही आया था, तब तक मेरे ट्रैवल प्लान फाइनल हो चुके थे. पार्लियामेंट सेशन के लिए मैंने दुबई से सीधे दिल्ली का टिकट बुक कर लिया था.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘मुझे जो भी मुद्दे उठाने हैं, मैं उन्हें सीधे पार्टी लीडरशिप तक पहुंचाऊंगा. इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे वह मौका मिलेगा, खासकर इसलिए क्योंकि पार्लियामेंट सेशन के दौरान सब लोग साथ होंगे.’

विज्ञापन

पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार है कि वह पार्टी की अहम बैठक से गायब रहे. पिछले हफ्ते उन्होंने केरल विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था. जबकि थरूर साल 2009 से तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा MP हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशि थरूर राहुल गांधी से उन्हें ‘उचित सम्मान’ न मिलने पर वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं. वह नवंबर से दिसंबर के बीच पार्टी की तीन बैठकों में शामिल नहीं हुए.

विज्ञापन

बता दें, केरल में उनके माकपा (CPIM) में शामिल होने की अफवाहें भी उड़ रही हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई भी स्पष्ट टिप्पणी नहीं आई है. कई बार पीएम मोदी और भाजपा की तारीफ करने पर भी वह निशाने पर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को कई बार सिरे से खारिज किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ