Kal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कल कैसा रहेगा मौसम

देश में मौसम ने अचानक पलटी मार ली है. बदले मौसम ने जैसे एक बार फिर से ठंड वापस ला दी हो. तेज हवाएं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक नई चेतावनी जारी की है. जिसमें देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी का रौद्र रूप दिखाई देने वाला है.

RAIN WEATHER.jpg

Kal Ka Mausam 20 March: देश में मौसम ने अचानक पलटी मार ली है. बदले मौसम ने जैसे एक बार फिर से ठंड वापस ला दी हो. तेज हवाएं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक नई चेतावनी जारी की है. जिसमें देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी का रौद्र रूप दिखाई देने वाला है.

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, 20 मार्च से यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार की हवा चलने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है. 10 से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

विज्ञापन

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में कल यानी 20 मार्च को भी मौसम बिगड़ा हुआ ही रहेगा. IMD के अनुसार, कल दिल्ली में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने लक्ष्मी नगर, विनोद नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट से लेकर उत्तम नगर तक मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 20 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, कानपुर, आगरा, बरेली, एटा, मथुरा, बदायूं, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, गोरखपुर, देवरिया, मैनपुरी, सहारनपुर में बारिश होने की संभावना है. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कल होगी बारिश?

बिहार में कल यानी 20 मार्च को आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कटिहार, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश होने की संभावना है. पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कल कहां कितना रहेगा तापमान?

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में कल यानी 20 मार्च और 21 मार्च को तेज बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मनाली, शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और किन्नौर जिलों में बारिश होने की संभावना है. मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तराखंड में 20 मार्ट से 22 मार्च तक तेज हवाएं और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी गढ़वाल में बारिश होने के आसार हैं. कल देहरादून में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में 20 मार्च को बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, श्रीगंगानगर, जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बूंदी, पाली, भीलवाड़ा और बाड़मेर में बारिश होने की संभावना है. कल यानी कि 20 मार्च को जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के अनुसार, 20 और 21 मार्च को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

दक्षिणी राज्यों में होगी तेज बारिश

  • IMD के अनुसार, 20 से 21 मार्च के दौरान केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 20 से 23 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में, यनम और रायलसीमा में बारिश होने की संभावना है.
  • 20 मार्च को तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 से 21 मार्च के दौरान तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है.

देश के 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • दिल्ली में कल यानी 20 मार्च को एक बार फिर से तेज हवा के साथ बारिश मुश्किलें बढ़ाएंगी. इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली की भी चेतावनी है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.
  • आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च और 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 85 किमी प्रति घंटे तक के हवा के झोंके) आने की प्रबल संभावना है.
  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत (बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़)

  • आईएमडी के मुताबिक बिहार में 20 मार्च को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च से 23 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
  • अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
  • 20 मार्च को झारखंड और 20 और 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे और 80 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है.
  • छत्तीसगढ़ में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ