वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि होंगे भारत के नए अटॉर्नी जनरल, इनकी जगह लेंगे
Edited By Amit Kasana

Senior Advocate R Venkataramani will be the new Attorney General
Edited By Amit Kasana

Senior Advocate R Venkataramani will be the new Attorney General
नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए हैं। वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।
अभी पढ़ें – 2nd CDS of India: अनिल चौहान 30 सितंबर को संभालेंगे CDS का पदभार, बिपिन रावत की लेंगे जगह
Senior advocate R Venkataramani appointed as the new Attorney General of India for a period of three years. pic.twitter.com/FRt3nJZT6E
— ANI (@ANI) September 28, 2022
इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्ति का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था। आर वेंकटरमणि को केके वेणुगोपाल की जगह भारत के चौदहवें अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि वयोवृद्ध वकील और वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए 30 सितंबर के बाद शीर्ष कानून अधिकारी के पद पर बने रहने की अनिच्छा व्यक्त की थी। गौरतलब है कि संवैधानिक कानून विशेषज्ञ के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित वेणुगोपाल ने रोहतगी को 1 जुलाई, 2017 को तीन साल के कार्यकाल के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में स्थान दिया था।
91 वर्षीय वेणुगोपाल, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा उनके तीन साल के कार्यकाल से दो एक साल का विस्तार दिया गया था। वह बार-बार पद पर बने रहने की अनिच्छा व्यक्त की कर चुके हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: