Atul Subhash News: अतुल के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंची निकिता

Atul Subhash News: निकिता द्वारा अतुल सुभाष पर किसी महिला के साथ अफेयर होने के आरोपों पर उसके दोस्तों ने कहा कि अतुल सुभाष का किसी लड़की के साथ अफेयर नहीं था।

अपनी मां के साथ अतुल सुभाष

अपनी मां के साथ अतुल सुभाष

Atul Subhash News: Ai इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को सेव इंडियन फैमली फाउंडेशन के लोगों ने जौनपुर न्यायालय के पास अंबेडकर पार्क में अतुल की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनक किया। इस कार्यक्रम में अतुल के दोस्त, परिजन और अन्य लोग पहुंचे।

विज्ञापन

इस दौरान मीडिया के पूछने पर अतुल सुभाष के आशीष तिवारी ने कहा कि अतुल सुभाष बेहद अच्छा लड़का था। निकिता सिंघानिया उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। उनका कहना था कि उसकी कोई गलती नही है, वे अक्सर मुझे और अन्य दोस्तों को अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ना की बातें शेयर किया करता था।

विज्ञापन

क्या अतुल का था किसी महिला से अफेयर?

निकिता द्वारा अतुल सुभाष पर किसी गैर महिला के साथ अफेयर होने के आरोपों पर उसके दोस्तों ने कहा कि अतुल सुभाष का किसी लड़की के साथ अफेयर नहीं था। उनका कहना था कि निकिता द्वारा कोर्ट में कहीं ये सब बातें झूठी और मनगढ़ंत हैं। कोर्ट में उसने केस को अपने हक में रखने के लिए कई आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

निकिता पहुंची हाई कोर्ट, रखी ये मांग 

इस केस में मुख्य आरोपी व अतुल की पत्नी निकिता सिंघनिया समेत चार लोगों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस पर जल्द सुनवाई होगी, बता दें अतुल ने वीडियो जारी कर पत्नी समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और फिर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद ये मामला लगातार सुर्खियों में लगा हुआ है, जहां निकिता और उसके परिजनों ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए कोर्ट जाने की बात कही है, वहीं, अतुल के परिजनों ने पूरी न्याय व्यवस्था और निकिता को इसका दोषी ठहराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ