Atul Subhash Case में पुलिस ने लिया एक्शन, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Atul Subhash Case Wife Arrested: अतुल सुभाष सुसाइड केस पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। वहीं केस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Atul Subhash

Atul Subhash Case Wife Arrested: अतुल सुभाष केस में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता संघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा निकिता की मां और भाई को इलाहाबाद से हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को बेंगलुरु कोर्ट में पेश किया गया। वहीं अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया आदेश

अतुल सुभाष की मौत के बाद से ही निकिता की मां निशा और भाई अनुराग फरार चल रहे थे। वहीं निकिता हरियाणा के गुरुग्राम में ही थी। ऐसे में पुलिस ने निकिता को गुरुग्राम और उसके भाई-मां को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अरेस्ट किया। अदालत ने सभी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है।

विज्ञापन

क्या है आरोप?

बता दें कि निकिता, उसकी मां और बहन पर 3 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगा है। अतुल की स्टेटमेंट के अनुसार निकिता ने केस वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपए की मांग की थी। वहीं बेटे से मिलने के लिए अतुल से 30 लाख रुपए की डिमांड पेश की थी। बेंगलुरु पुलिस ने एक्शन लेते हुए निकिता समेत निशा और अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि निशा और अनुराग बुधवार देर रात जौनपुर स्थित अपना घर छोड़कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन

भाई ने दर्ज करवाई FIR

बेंगलुरु में इंजीनियर की नौकरी करने वाले अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। अतुल ने 1 घंटे से ज्यादा का वीडियो बनाकर पत्नी समेत कई लोगों पर आरोप लगाया था। इसी के साथ अतुल ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। भाई की मौत के बाद बिकास कुमार ने सुभाष की पत्नी निकिता, मां निशा, भाई अनुराग और अंकल सुशील सिंघानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ