---विज्ञापन---

देश angle-right

’55 वर्षों तक एक ही परिवार का रहा शासन…संविधान पर किए गए प्रहार’, संसद में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Narendra Modi: पीएम मोदी ने संसद में कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और हमारा गणतंत्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

---विज्ञापन---

Narendra Modi: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिस पर हमें गर्व है। संविधान के 75 साल पूरा होने पर उन्होंने कहा कि देश के संविधान की 75 साल की उपलब्धि महत्वपूर्ण है। पीएम ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजर्षि टंडन और बाबा साहेब अंबेडकर जैसी महान विभूतियों ने भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, उनका योगदान अमूल्य है। इससे पहले सदन में प्रधानमंत्री के पहुंचने पर ‘भारत माता की जय’ के नारों से उनका स्वागत किया गया।

---विज्ञापन---

हमारा गणतंत्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और हमारा गणतंत्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है और यही हमारे लोकतंत्र की सफलता का आधार रहा है।

---विज्ञापन---

नारी शक्ति वंदन अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भारत ने शुरुआत से ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया। आज संसद में महिला सांसदों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है।

---विज्ञापन---

विपक्ष पर साधा निशाना, आर्टिकल 370 पर कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि हम विविधता का उत्सव मनाते हैं लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोग विविधता में विरोधाभास ढूंढते रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग विविधता में ऐसे जहरीले बीज बोने के प्रयास करते रहे जिससे एकता को चोट पहुंचे। आगे पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिकल 370 देश की एकता में रुकावट बना हुआ था, इसलिए धारा 370 को हमने खत्म कर दिया।

कुछ लोगों ने किया देश की एकता और अखंडता पर प्रहार

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद कुछ विकृत मानसिकता वाले लोगों ने देश की एकता और अखंडता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश को इन चुनौतियों से उबरने और एकजुट रहने की जरूरत है। देश की प्रगति और विकास की कुंजी उसकी एकता में ही निहित है। उन्होंने कहा कि जब देश एकजुट होकर काम करता है, तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

---विज्ञापन---

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज तेज गति से विकास कर रहा है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत का भविष्य उज्ज्वल है और यह विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जब नारी शक्ति आगे बढ़ेगी, तो देश भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

’55 वर्षों तक एक ही परिवार का रहा शासन…’संविधान पर किए गए प्रहार’,

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 55 वर्षों तक एक ही परिवार का शासन रहा और इसी दौरान संविधान पर लगातार प्रहार किए गए। उन्होंने कहा कि इस परिवार की कुविचार, कुरीति और कुनीति की परंपरा ने देश को कई मुश्किलों में डाला। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 1951 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जब चुनी हुई सरकार नहीं थी, कांग्रेस ने एक अध्यादेश लाकर संविधान को बदला और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला किया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘प्रधानमंत्री को कौन पढ़ा रहा’? लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने संसद को खोदने की क्यों की बात?

First published on: Dec 14, 2024 06:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola