संजय राउत ने दावा किया कि बीजेपी महाराष्ट्र और झारखंड में हार रही है।

महाराष्ट्र में कैसी रही विपक्षी गठबंधन की बैठक? क्या सुलझा कांग्रेस-शिवसेना के बीच सीटों का विवाद?

INDIA Shiv Sena Meeting On Seat Sharing in Maharashtra : लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चुनौती का सामना कर रहे विपक्षी गठबंधन को गुरुवार को महाराष्ट्र में थोड़ी राहत मिली।

INDIA Shiv Sena Meeting On Seat Sharing in Maharashtra For Lok Sabha Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सीटों के बंटवारे को लेकर गुरुवार को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की बैठक हुई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह एक सफल बैठक थी।

विज्ञापन

राउत ने कहा कि इस दौरान महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। 48 सीटों पर विचार-विमर्श आज किया गया। एक और बैठक का आयोजन 30 जनवरी को होगा। हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को पश्चिम बंगाल और पंजाब में अपने ही सहयोगी नेताओं का विरोधी रुख देखने को मिला है।

विज्ञापन

23 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की कही थी बात

इससे पहले बुधवार को संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना लोकसभा चुनाव में 23 उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने दावा किया था कि सीट बंटवारे का कोई फॉर्मूला नहीं है और सीटें उम्मीदवारों के जीतने की संभावना पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी का ऐसा रुख इन सीटों को लेकर इसलिए क्योंकि शिवसेना की स्थिति यहां काफी मजबूत है।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा

राउत ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा की आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा उनके खिलाफ लड़ने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी जैसी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। एनसीपी नेता रोहित पवार और अन्य नेताओं के खिलाफ ईडी का जांच इसी का हिस्सा है।

विज्ञापन

शिवसेना सांसद ने यह आरोप भी लगाया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना से बगावत करने वाले 40 विधायकों ने अलग होने का कदम इसीलिए उठाया था क्योंकि उन्हें अपने खिलाफ ईडी की कार्रवाई होने का डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ