ब्रिक्स समिट के बाद स्टेट विजिट के लिए ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

PM Modi Lula da Silva meeting: पीएम मोदी ब्राजील के शहर रियो से अब राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां पर वे राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के बाद द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता में डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

PM Modi Brazil visit 2025

ब्रासीलिया के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का किया गया स्वागत (Pic Credit- MEA X Account)

PM Modi Brazil visit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो में आयोजित ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य के जरिए उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा शिव तांडव स्त्रोत भी गाया गया। बता दें कि पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के बाद स्टेट विजिट के लिए ब्रासीलिया पहुंचे। पीएम मोदी आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, खेती और हेल्थ समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बता दें कि पीएम यहां से नामीबिया जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीएम के ब्रासीलिया पहुंचने पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया पहुंचे। हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मॉन्टेरो उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

इसके साथ ही पीएम ने एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। जिसमें वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेते दिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य देशों के नेताओं के बैठकें करते देखा जा रहा है। पीएम ने एक और वीडियो साझा करते हुए कहा कि मेरी ब्राजील यात्रा का पहला चरण काफी प्रोडक्टिव रहा। हमने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श किया। मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को ब्रिक्स प्रेसीडेंसी के दौरान इस मंच को प्रभावी बनाने के लिए उठाए गए कदमों की बधाई देता हूं।

लोगों और धरती का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा

रियो में सोमवार को पीएम ने पर्यावरण, कोप-30 और वैश्विक स्वास्थ्य को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों और धरती का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा है। कोरोना जैसी महामारी ने दिखा दिया कि बीमारी किसी वीजा या पासपोर्ट की मोहताज नहीं होती। इसका समाधान सभी को मिलकर निकालना होगा। ऐसे में हमें अपने ग्रह को मिलकर स्वस्थ रखना होगा।

पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापारिक समझौतों पर चर्चा की। इसके अलावा डिजिटल सहयोग, यूपीआई, रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य, फार्मा, उर्जा, कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ