Explainer: क्या कैटरपिलर के काटने से आ सकता है हार्ट अटैक? क्या बताता है फेमस एक्टर जेमी डोर्नन का केस?

Can A Caterpillar Bite Lead To Heart Attack In Hindi: फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे के अभिनेता जेमी डोर्नन को हार्ट अटैक के लक्षण दिखने के बाद पुर्तगाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में पता चला कि उन्हें एक कैटरपिलर ने काटा था।

Jamie Dornan and Caterpillar

Representative Image

Can A Caterpillar Bite Lead To Heart Attack In Hindi: क्या कभी आपने सोचा है कि एक कैटरपिलर कितना खतरनाक हो सकता है? ये इतने छोटे होते हैं कि इनसे सावधान रहने की बात हमारे दिमाग में ही नहीं आई होगी। लेकिन, क्या आपको पता है कि लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता जेमी डोर्नन और उनके दोस्त गोर्डन स्मार्ट को एक जहरीले कैटरपिलर ने काट लिया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ फिल्म के लिए मशहूर डोर्नन में हार्ट अटैक जैसे लक्षण देखने को मिले थे।

जेमी डोर्नन के साथ क्या हुआ?

यह वाकया तब हुआ था जब जेमी डोर्नन अपनो दोस्त गोर्डन स्मार्ट के साथ पुर्तगाल की यात्रा पर गए थे। यहां एक गोल्फ कोर्स में उन्हें प्रोसेशनरी कैटरपिलर्स ने काट लिया। बता दें कि यह घटना पिछले साल की है लेकिन इसकी जानकारी हाल ही में सामने आई है। इस बारे में बीबीसी की एक पॉडकास्ट ‘द गुड, द बैड एंड द अनएक्सपेक्टेड’ में गोर्डन स्मार्ट ने बताया कि हमें बाद में पता चला कि दक्षिणी पुर्तगाल में गोल्फ कोर्सेज पर ऐसे कैटरपिलर मौजूद हैं जो वहां के कुत्तों की मौत का कारण बन रहे हैं और लोगों को हार्ट अटैक दे रहे हैं।

क्या हैं प्रोसेशनरी कैटरपिलर?

इन्हें कीट परिवार का हिस्सा माना जाता है। ये काफी छोटे होते हैं और इनकी त्वचा पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। प्रोसेशनरी कैटरपिलर (Processionary Caterpillars) के बालों में एक खतरनाक प्रोटीन होता है जो इंसान के शरीर में जाने पर स्वास्थ्य के लिए संकट बन सकता है। जब ये काटते हैं तो इसका घातक असर भी देखने को मिल सकता है। आगे पढ़िए कि इनके काटने से इंसान को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इन बेहद छोटे मगर खतरनाक कैटरपिलर्स से आपको कितना सावधान रहने की जरूरत है।

काटने पर दिख सकते हैं लक्षण

  • बांहों में झनझनाहट
  • अंगों का सुन्न पड़ जाना
  • त्वचा में संक्रमण होना
  • गले में इंफेक्शन होना
  • आंखों में समस्या होना

स्मार्ट ने बताया कि मेरे बाएं हाथ में झनझनाहट शुरू हो गई थी। मैं एक डॉक्टर का बेटा हूं और मुझे लगा कि यह आम तौर पर हार्ट अटैक की शुरुआत के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक स्वस्थ इंसान हूं लेकिन एक बार जब आप ये सोचना शुरू कर देते हैं कि आपको दिल का दौरा पड़ रहा है तो एक तरह से आप खुद को समझाने लगते हैं कि ऐसा हो ही रहा है। यह स्थिति आपके लिए खतरनाक बन जाती है। बाद में डॉक्टर ने बताया कि दोनों को दिल का दौरा नहीं पड़ा था बल्कि एक जहरीले कैटरपिलर के काटने की वजह से ऐसा हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ