क्या चोरी-छिपे राम मंदिर गए थे Shahrukh Khan? जानें वायरल वीडियो का सच

Truth Behind Shahrukh Khan Ayodhya Visit Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें शाहरुख खान मंदिर के दर्शन करते हुए दिखे हैं। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि निमंत्रण नहीं मिलने के बावजूद एक्टर अयोध्या पहुंच गए।

Shahrukh Khan

अयोध्या में 22 जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया लेकिन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को राम मंदिर आने का निमंत्रण नहीं दिया गया। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसके बावजूद एक्टर ने मंदिर के दर्शन किए। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो बता रही है। वीडियो में शाहरुख खान को बेटी सुहाना खान के साथ मंदिर में दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कितनी सच्चाई है।

वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख राम मंदिर आ गए।’ वीडियो देखते ही लोग हैरान रह गए। कुछ यूजर्स इस बात से हैरान दिखे कि न्योत नहीं मिलने के बाद भी शाहरुख राम मंदिर पहुंच गए तो वहीं कुछ यूजर्स ने एक्टर को बायकॉट करने की मांग की।

वायरल वीडियो की सच्चाई

फिलहाल वायरल हो रही वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। आपको बता दें कि शाहरुख खान अयोध्या नहीं पहुंचे हैं बल्कि ये उनका पुराना वीडियो है, जिसमें वो सुहाना खान के साथ मंदिर के दर्शन करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो आंध्र प्रदेश के तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का है, जहां शाहरुख खान बेटी सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा के साथ दर्शन करने पहुंचे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ