काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर में जाने पर मचा बवाल, BJP ने की गिरफ्तारी की मांग, क्या है पूरा मामला

Row over YouTuber Kamiya Jani Entry: बीजेपी ने कहा है कि बीजेडी नेता वीके पांडियन ने एक बीफ प्रमोटर को जगन्नाथ मंदिर के प्रतिष्ठित परिसर में प्रवेश की अनुमति दी।

काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर में जाने पर मचा बवाल, BJP ने की गिरफ्तारी की मांग, क्या है पूरा मामला

इन्फ्लुएंसर व यूट्यूबर काम्या जानी के ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल काम्या ने पुरी के जग्ननाथ मंदिर में वीडियो बनाया था, जिसके बाद ओडिशा बीजेपी ने उन्हें बीफ सपोर्टर बताकर गिरफ्तारी की मांग की है। राज्य के बीजेपी नेता जतिन मोहंती ने कहा है कि काम्या जानी ने बीफ खाते हुए वीडियो पोस्ट किया था।

बीजेपी नेता जतिन मोहंती ने कहा कि बीफ खाने वाले जगन्नाथ मंदिर में नहीं आ सकते। बीजेपी ने पूछा है कि उन्हें जगन्नाथ मंदिर में जाने की परमिशन क्यों दी गई। इसके साथ ही पार्टी द्वारा मंदिर में कैमरा ले जाने पर भी आपत्ति जताई गई है। पार्टी का कहना है कि बीफ प्रमोट करने वाले को ऐसा करने कैसे दिया गया।

बीजेपी-बीजेडी आमने सामने

वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। राज्य में सत्तारुढ़ बीजेडी और बीजेपी आमने सामने आ गई हैं। इसकी वजह यह है कि बीजेपी का कहना है बीजेडी नेता वीके पांडियन भी काम्या के साथ मंदिर गए। वहीं बीजेडी ने भी इसे लेकर पलटवार किया है।

पांडियन और काम्या के मंदिर परिसर में एक दूसरे से बात करने का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।

बीजेपी ने क्या कहा

ओडिशा बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों की मंदिर परिसर में मौजूदगी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से समृद्ध पुरी श्रीमंदिर की पवित्र पवित्रता की वीके पांडियन द्वारा शर्मनाक तरीके से अवहेलना की गई है, जिन्होंने एक बीफ प्रमोटर को जगन्नाथ मंदिर के प्रतिष्ठित परिसर में प्रवेश की अनुमति दी थी। बीजू जनता दल उड़िया लोगों की भावनाओं और जगन्नाथ संस्कृति की पवित्रता के प्रति उदासीन रहता है! जिम्मेदार लोगों को शीघ्र और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ