राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आज दिल्ली स्थित मुख्यालय केशव कुंज में बड़ी बैठक होगी। बैठक में संघ के कोर ग्रुप के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और सभी 6 सहसरकार्यवाह मौजूद रहेंगे। पहलगाम हमले के बाद होने जा रही यह बैठक महत्वपूर्ण हो सकती है। इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद संघ के स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया जाएगा कि घर-घर जाकर पाकिस्तान के कारनामे से अवगत कराएंगे।
बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
जानकारी के अनुसार बैठक में संघ शताब्दी वर्ष पर चल रहे कामों पर प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा संघ के अनुषांगिक संगठनों द्वारा किए जा रहे कामों को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक को लेकर संघ के आला पदाधिकारी अगले 3 दिन तक दिल्ली में रहेंगे।
राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को दिल्ली में बड़ा बयान दिया है। पीएम संग्रहालय में एक किताब के विमोचन के अवसर पर संघ प्रमुख ने कहा कि राजा का कर्तव्य अपनी प्रजा की रक्षा करना होता है। राजा को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। दरअसल भागवत स्वामी विज्ञानंद की पुस्तक हिंदू मेनिफेस्टो का विमोचन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बातें कही।
ये भी पढ़ेंः आतंकियों से बचाईं 40 जिंदगियां; सीना चौड़ा कर देगी भारतीय सेना के अफसर की बहादुरी की कहानी
गुंडों को सबक सिखाना हमारा धर्म
संघ प्रमुख ने कहा कि अहिंसा हमारा धर्म है। गुंडों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म है। हम अपने पड़ोसियों का भी अपमान या नुकसान नहीं करते हैं लेकिन फिर भी अगर कोई बुराई पर उतर आए तो दूसरा विकल्प क्या है? दुनिया को हमें बहुुत सिखाना है और हमारे पास बहुत है। हमारी अहिंसा लोगों को बदलने के लिए है। उन्हें अहिंसक बनाने के लिए है। कुछ लोग तो बन गए, लेकिन कुछ नहीं बने। वे इतने बिगड़ गए हैं कि कुछ भी करो वे नहीं बदलेंगे बल्कि दुनिया में और उपद्रव करेंगे।
ये भी पढ़ेंः तेज धमाका और मलबे में तब्दील हुआ एक और घर, सेना ने अब तक 9 आतंकियों के ठिकाने किए जमींदोज
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines