तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में आज और कल आईएमडी द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद जिला कलेक्टर जेरोमिक जॉर्ज ने कल के लिए पेशेवर कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

 

अपने आदेश मे कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। लेकिन इस दौरान तय परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में एक अगस्त के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, दो अगस्त के लिए रेड अलर्ट, आठ, तीन अगस्त के लिए 12 और चार अगस्त के लिए भी 12 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

राजस्थान में रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन

इसके अलावा राजस्‍थान में लगातार बारिश हो रही है जिससे जुलाई के महीने में 66 साल बाद सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, झारखंड के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकीर है। मॉनसून की हवाओं के असर के कारण अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

अगले पांच दिन बारिश

विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ