Ratan Tata Pet Dog Goa Death Whatsapp Post Viral : पिछले हफ्ते उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया था। उनके डॉग गोवा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वाट्सएप पोस्ट वायरल हो रहा है कि रतन टाटा के निधन के 3 दिन बाद गोवा की भी मौत हो गई। क्या गोवा की मौत की बात सच है? इसे लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारी ने जवाब दिया।
क्या वायरल हो रहा पोस्ट?
वाट्सएप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में कहा गया है कि रतन टाटा के पालतू डॉग गोवा की मौत हो गई है। दुखद खबर… रतन टाटा के पालतू डॉग गोवा की मौत उनके निधन के 3 दिन बाद हो गई, इसलिए कहा जाता है कि कुत्ते अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं।
यह भी पढ़ें : नीरा राडिया ने रतन टाटा पर तोड़ी चुप्पी, नैनो से पहले की घटना को याद किया
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने की पुष्टि
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुधीर कुडलकर ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर गोवा की मौत की अफवाह को खारिज कर दिया। उन्होंने पुष्टि की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वाट्सएप मैसेज फर्जी है और रतन टाटा का डॉग गोवा जिंदा और ठीक है। आपको बता दें कि रतन टाटा के अंतिम सरकार में गोवा मौजूद था।
यह भी पढ़ें : आलू मिस्त्री के परिवार में कौन-कौन, टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन से क्या है कनेक्शन?
गोवा की मौत को लेकर वायरल पोस्ट फर्जी है : सुधीर कुडलकर
सीनियर इंस्पेक्टर सुधीर कुडलकर ने कहा कि जब उन्हें यह पोस्ट मिला तो उन्होंने रतन टाटा के करीबी दोस्त शांतनु नायडू से संपर्क किया और उन्होंने बताया कि गोवा एकदम ठीक है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने शांतनु नायडू के हवाले से गोवा के अच्छे स्वास्थ्य की पुष्टि की। इंस्पेक्टर कुडालकर ने लोगों से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने यूजर्स को अफवाहों और गलत सूचनाओं में झांसे में नहीं आने की चेतावनी दी।
संबंधित खबरें
CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
19 mins ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
29 mins agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
30 mins agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
2 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
3 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
3 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
