कौन है रामेश्वर कैफे ब्लास्ट में साजिशकर्ता? जिसे NIA ने 3 राज्यों की 18 लोकेशन पर छापेमारी कर किया गिरफ्तार

Rameshwaram Cafe Blast: एनआईए के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने ब्लास्ट में दो आरोपियों को मदद पहुंचाई थी। उसने ब्रुकफील्ड इलाके के आईटीपीएल रोड पर ब्लास्ट में यूज हुआ विस्फोटक पहुंचाया था।

Bengaluru Rameshwaram Cafe Explosion

Bengaluru Rameshwaram Cafe Explosion

विज्ञापन

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में जांच एजेंसी एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को एजेंसी ने बताया कि उन्होंने मामले में अहम साजिशकर्ता मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया है। एनआईए के अधिकारियों के अनुसार शरीफ को पकड़ने के लिए कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश तीन राज्यों में अलग-अलग कुल 18 लोकेशन पर छापेमारी की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

अब्दुल मथीन की तलाश जारी

एनआईए के अनुसार शरीफ मामले में मुख्य आरोपी मुस्सविर शाजीब हुसैन का साथी है। दोनों ने मिलकर वारदात की साजिश रची थी। बता दें एक मार्च को बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए थे। तीन मार्च को एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। बता दें फिलहाल इस मामले में अब्दुल मथीन ताहा नाम का एक और साजिशकर्ता फरार है।

मुजम्मिल शरीफ ने पहुंचाई थी मदद

एनआईए के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने ब्लास्ट में दो आरोपियों को मदद पहुंचाई थी। उसने ब्रुकफील्ड इलाके के आईटीपीएल रोड पर ब्लास्ट में यूज हुआ आईईडी पहुंचाया। वारदात के बाद वह कुछ समय बेंगलुरू में ही था, जिसके बाद वहां से फरार हो गया। जांच एजेंसी से बचने के लिए वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था और मोबइाल का कम से कम इस्तेमाल कर रहा था।

छापेमारी में कैश और अन्य सामान बरामद

जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने गुरुवार को भी मामले से जुड़े साक्ष्यों को जोड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। आरोपियों के घर, दुकानों और अन्य ठिकाने पर रेड डाली गई। एनआईए की टीम ने आरोपियों के ठिकानों से कई डिजिटल डिवाइस और नकदी बरामद की है। जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ