20 साल बाद साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, BMC चुनाव मिलकर लड़ने का किया ऐलान

20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स, उद्धव ठाकरे बोले- एक साथ रहने के लिए साथ आए

Uddhav Thackeray-Raj Thackeray

मनसे और शिवसेना(यूबीटी) ने बीएमसी का चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है.

शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 20 साल पुरानी कड़वाहट भूलकर दोबारा साथ आने का फैसला किया है. राज ठाकरे साल 2006 में शिवसेना से अलग हो गए थे. बुधवार को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने दोबारा साथ आने का ऐलान किया. दोनों पार्टियों ने बीएमसी का चुनाव मिलकर लड़ने का भी ऐलान किया है. दोनों भाइयों का साथ आना महाराष्ट्र की सियासत में बड़े फेरबदल का संकेत है. यह मिलन भाजपा-शिंदे गठबंधन के लिए भी मुश्किल बढ़ा सकता है. क्योंकि पिछले दो दशक से दोनों भाई अलग-अलग चुनाव लड़ रहे थे. दोनों की पार्टियों का मुख्य वोटर मराठी है. लेकिन अलग-अलग चुनाव लड़ने की वजह से मराठी वोट बंट जा रहे थे, जिसका फायदा दूसरी पार्टियों को मिलता था.

शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज हम दोनों भाई साथ हैं. हमारी सोच एक है. हम एक साथ आए हैं, एक साथ रहने के लिए. संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के लिए हम साथ हैं. ये महाराष्ट्र के लिए बड़ा संघर्ष है.’

साथ ही उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग मुंबई को तोड़ने की कोशिश हो रही है. मुंबई को महाराष्ट्र या मराठी मानुस से अलग करने की कोशिश की तो उनका राजनीतिक खात्मा हम करेंगे. ऐसा हुआ तो बलिदान का अपमान होगा. मराठियों का बलिदान हमें याद है. यह समय में आपस में लड़ने का नहीं, एकजुट होने का है.

वहीं, राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे का साथ आने का ऐलान करते हुए कहा कि कोई भी झगड़ा मुंबई और महाराष्ट्र से बड़ा है. आज हम दोनों भाई साथ हैं. सीटों का बंटवारा मायने नहीं रखता, लेकिन इतना जान लीजिए कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा और हमारा ही होगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे और MNS चीफ राज ठाकरे अपनी पत्नियों के साथ शिवाजी पार्क पहुंचे. वहां पर दोनों ने बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी मौजूद थे. उद्धव और राज ठाकरे दोनों भाई एक ही कार में सवार होकर शिवाजी पार्क पहुंचे थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ