Shankh Airlines: कौन हैं एयरलाइंस के मालिक श्रवण कुमार विश्वकर्मा, अब एयर ट्रैफिक में गूंजेगी शंख की आवाज

देश में 3 नई एयरलाइंस की शुरुआत होने वाली है. उड्डयन मंत्रालय ने इन्हें मंजूरी दे दी. इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में है शंख एयरलाइंस जोकि उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल एयरलाइन होगी.

Shankh Airlines

Credit: Social Media

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल एयरलाइन शंख जल्द ही उड़ान भरने वाली है. आसमान में गूंजती शंख की आवाज लोगों का मन मोह लेगी और इसका श्रेय जाता है एयरलाइंस के मालिक श्रवण विश्वकर्मा को. एयरलाइंस बनाने का उनका सफर उतना आसान नहीं था. श्रवण ने कभी नहीं सोचा था कि वो खुद अपनी एयरलाइंस कंपनी खड़ी कर देंगे. उनका कहना है कि इंसान जो ठान ले, वो कर दिखाता है और यही मंत्र उनकी सफलता की चाबी बन गया.

ये भी पढ़ें: IndiGo की मोनोपोली खत्म… आसमान में उतरीं शंख एयर, अल हिन्द एयर, फ्लाई एक्सप्रेस नई एयरलाइंस, मंत्रालय ने दी मंजूरी

विज्ञापन

11 महीने पहले शुरू हुई थी कंपनी

श्रवण कुमार शंख एयर के चेयरमैन हैं, जबकि अनुराग छाबड़ा और कौशिक सेनगुप्ता कंपनी में डायरेक्टर हैं. श्रवण विश्वकर्मा ने 2022 में शंख एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से इसकी शुरुआत की थी. इस कंपनी में बिल्डिंग मैटीरियल, सेरेमिक्स, होलसेल गुड्स बनाए जाते हैं. महज 11 महीने पुरानी इस कंपनी का शेयर कैपिटल 50 करोड़ रुपये है. एविएशन में कदम रखने के बाद अब इसका नाम शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड किया गया है. ये कंपनी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के पते पर रजिस्टर है.

क्या है एयरलाइंस का लक्ष्य?

देश की बड़ी एयरलाइंस कंपनी को चुनौती देने के लिए शंख पूरी तरह तैयार है. शंख एयर उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल्ड एयरलाइन होगी जिसका हब लखनऊ और नोएडा में होगा. कंपनी के मुताबिक शंख एयराइंस का लक्ष्य यूपी के सभी मुख्य शहरों को देश की बड़ी सिटी से कनेक्ट करना है. शुरुआत में शंख का फोकस लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर पर रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ