असम में फिर भड़की हिंसा, 2 की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला?

Assam Violence: असम का कार्बी आंगलोंग जिले में फिर एक बार बवाल मचा है. उपद्रवियों ने घर, दुकानों, पब्लिक प्रॉपर्टी किसी को नहीं छोड़ा. हिंसा के दौरान लोगों की मौत हो गई और 45 से ज्यादा लोग जख्मी हैं. लेकिन ये हिंसा क्यों भड़की है, इसके पीछे की वजह क्या है, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Assam Violence

Credit: Social Media

विज्ञापन

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में लंबे वक्त से चल रहे जमीनी विवाद की वजह से हिंसा फिर से भड़क गई. हालात इतने बेकाबू हो गए कि 2 लोगों की मौत हो गई और 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 38 पुलिसकर्मी हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए असम सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर दी है, साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं. हमलावरों ने खेरोनी और आसपास के इलाकों में घरों, दुकानों में तोड़फोड़ की, कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद ये भीड़ रोंगहांग के निर्वाचन क्षेत्र डोंगकामोकाम पहुंच गई और उनके पैतृक आवास को आग लगा दी.

ये भी पढ़ें: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, सामने आया वीडियो

Advertisment

क्या है हिंसा की वजह?

असम में जो हिंसा हो रही है उसकी वजह है विलेज ग्रेजिंग रिजर्व (VGR) और प्रोफेशनल ग्रेजिंग रिजर्व (PGR) जमीन पर कथित अतिक्रमण. लोग इसे हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं. ये ऐसे इलाके हैं जो आदिवासी भूमि अधिकारों की सेफ्टी के लिए संविधान की छठी अनुसूची (sixth schedule) के तहत रखे गए हैं. ये मामला गुवाहाटी हाई कोर्ट में चल रहा है, जिसने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. इसी मामले को लेकर 9 लोग भूख हड़ताल कर रहे थे जिन्हें पुलिस मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले गई थी, लेकिन अफवाह ये फैल गई कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है. ये सुनते ही विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और लोग तोड़फोड़, आगजनी पर उतारू हो गए.

रैलियों, लाउडस्पीकर पर बैन

पुलिस ने बिगड़े हालातों को काबू करने के लिए धारा 163 लोग की है, जिसके मुताबिक 5 या ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है. इसके अलावा रैलियों, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी बैन है. शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. असम सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह के भड़काऊ बयान और अफवाहें ना फैलाएं. सीएम हिमंता बिस्वा का कहना है कि सरकार इस मामले पर निगरानी बनाए हुए है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ