दुनियाभर से हट जाएंगे मोबाइल टावर... ISRO ने लॉन्च की Blue Bird Block-2 सैटेलाइट, मोबाइल को ऐसे मिलेगी कनेक्टिविटी

अंतरिक्ष में एक बार फिर भारत का परचम लहराया है। इसरो ने मोबाइल की दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक मिशन लॉन्च किया है। ये मिशन अब दुनियाभर के मोबाइल फोन को सीधे अंतरिक्ष से कनेक्टिविटि देगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Blue Bird Block 2 satellite

Blue Bird Block 2 satellite

अब मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहे तो किसी रेंज या टावर की दिक्कत नहीं होगी। आपका फोन सीधे अंतरिक्ष से कनेक्ट होगा। ऐसा इसलिए कि अब दुनियाभर के मोबाइल को कनेक्टिविटी देने के लिए भारत ने ऐतिहासिक सैटेलाइट लॉन्च की है। यह सैटेलाइट टावर की बजाय सीधे अंतरिक्ष से कनेक्टिविटी मिलेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च की। ये सैटेलाइट अंतरिक्ष के लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित की जाएगी। सैटेलाइट में 223 वर्ग मीटर का विशाल एंटीना लगा है। यह मिशन सीधे मोबाइल पर 5जी कनेक्टिविटी देगा। इससे पृथ्वी पर मोबाइल टावर की जरुरत खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार को ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च की गई। इसरो का यह साल का आखिरी और अब तक का 101 वां मिशन है। भारत का बाहुबली रॉकेट जाने वाले LVM3 ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को लॉन्च किया गया।

विज्ञापन

कैसे हटेंगे मोबाइल टॉवर?

वर्तमान में 4 जी, 5जी आदि सभी प्रकार के फोन में नेटवर्क के लिए कंपनी को जगह जगह मोबाइल टावर लगाने पड़ते हैं। रेंज के हिसाब से कंपनी इन्हें तय करती है। लेकिन अब इन टावर का काम खत्म होने वाला है। ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट एक अगली पीढ़ी यानी नेक्स्ट जेन की प्रणाली का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार, अगर यह सैटेलाइट सही कक्षा में स्थापित हो गया और कंपनी की टेस्टिंग सफल हुई तो इस सैटेलाइट से 4जी और 5जी स्मार्टफोन पर सीधे सेल्युलर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिलेगी। सैटेलाइट के बाद यूजर्स को किसी एंटीना या कस्टमाइज्ड हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

बता दें कि यह मिशन भारत के स्पेस इतिहास में अब तक का सबसे भारी मिशन होगा। भारी मतलब सैटेलाइट का वजन सबसे ज्यादा होगा। ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 का वजन करीब 6100 किलोग्राम है। ISRO के चेयरमैन डॉ. वी नारायणन का कहना है कि यह भारत के लॉन्च व्हीकल द्वारा उठाया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ