---विज्ञापन---

देश angle-right

आज Ram Mandir में रामलला ने की एंट्री, मुख्य यजमान ने किया अनुष्ठान, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Ram Mandir Inauguration Today Update: राम मंदिर अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान धूमधाम से शुरू हुआ। अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है, जानें आज क्या प्रोग्राम होंगे?

---विज्ञापन---

Ram Mandir Ayodhya Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है। रामलला की प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इससे 7 दिन पहले ही अनुष्ठान शुरू हो गया। आज अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार शाम को भगवान रामलला ने अपने मंदिर में एंट्री की। उन्होंने रामजन्मभूमि का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान गर्भगृह का शुद्धिकरण करके पूजन किया गया।

वैदिक विद्वान आचार्य श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के अनुसार, आज 17 जनवरी दिन बुधवार को दोपहर बार जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा एवं भगवान श्री रामलला की मूर्ति का परिसर में भ्रमण हुआ। इससे पहले कल यानी 16 जनवरी दिन मंगलवार को विशेष पूजन करके प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत प्रायश्चित और कर्म कुटी पूजन किया गया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

महिलाओं ने सरयू से निकाली कलश यात्रा

आज गर्भगृह की सफाई करने के लिए सरयू का जल लाया गया। इसके लिए महिलाएं कलशों में सरयू का पानी भरकर लाईं। 9 महिलाओं ने सरयू नदी से कलश में जल भरकर अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचाया। इस ‘कलश जल यात्रा’ काफी रामभक्त शामिल हुए। कलश यात्रा से पहले सरयू घाट पर समारोह के मुख्य यजमान और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने पत्नी के साथ पूजा की।

 

---विज्ञापन---

ट्रस्ट की अपील वीडियो बनाकर भेजें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देशवासियों से अपील की है कि सभी मिलकर सामूहिक रूप से एकता के सबसे बड़े सूत्रधार भगवान श्रीराम के आगमन का उत्सव मनाएं। प्रभु श्री राम अपनी जन्मस्थली पर 5 शताब्दियों के बाद फिर से पधार रहे हैं। इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए सम्पूर्ण ब्रह्मांड उत्सुकता से प्रतीक्षा में है।

---विज्ञापन---

प्रभु श्रीराम के स्वागत की भव्यता को बढ़ाने के लिए दुनियाभर के सभी रामभक्तों से अपील है कि वे जश्न मनाने की लघु वीडियो बनाकर अपने विचार और भावनाएं व्यक्त करें। यह वीडियो अपने पूरे नाम, जगह और संक्षिप्त व्यक्तिगत नोट के साथ #ShriRamHomecoming लिखकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

डॉ. अनिल मिश्र होंगे प्राण प्रतिष्ठा के यजमान

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजमान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होंगे, बल्कि वे सिर्फ गर्भगृह में मूर्ति को प्रतिष्ठित करेंगे। अनुष्ठान, हवन-यज्ञ और पूजन करने वाले यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और उनकी पत्नी होंगी।

---विज्ञापन---

वे उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार पद से रिटायर्ड हैं और डॉक्टर बनने से पहले ही RSS से जुड़ गए थे। RSS मेंबर होने के नाते वे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े। 2020 में सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद वे RSS को पूर्ण समर्पित हो गए और अब राम सेवा का मौका मिला है।

First published on: Jan 17, 2024 08:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola