---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP ने तंबू में दो गुड़ियों को रखा और उन्हें राम कहा… कर्नाटक के मंत्री बोले- चुनाव के लिए मंदिर बनवा रही बीजेपी

Karnataka Minister KN Rajanna on Ram Mandir Inauguration: कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना के बयान पर विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि तंबू में दो गुड़ियों को रखकर उन्हें राम कह दिया गया।

---विज्ञापन---

Karnataka Minister KN Rajanna on Ram Mandir Inauguration:  अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसे लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं, इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने कहा कि जब हम किसी मंदिर में जाते हैं तो एक खास तरह का कंपन महसूस होता है, लेकिन राम मंदिर के अंदर मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ।

‘चुनावी फायदे के लिए मंदिर बनवा रही है बीजेपी’

---विज्ञापन---

केएन राजन्ना ने आरोप लगाया कि देश में हजारों साल के इतिहास वाले राम मंदिर हैं, लेकिन बीजेपी चुनावी फायदे के लिए मंदिर बनवा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धोखा दे रही है। जब बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था, तब मैं अयोध्या गया हुआ था। बाद में, बीजेपी ने एक तंबू में दो गुड़ियो को रख दिया और उन्हें राम कहा।

राम मंदिर उद्घाटन पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

इससे पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाजपा और आरएसएस ने पूरी तरह से राजनीतिक और नरेंद्र मोदी समारोह बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए ऐसे राजनीतिक समारोह में जाना मुश्किल हैं, जिसे प्रधानमंत्री और आरएसएस के इर्द-गिर्द बनाया गया हो।

 

---विज्ञापन---

‘हमारे सहयोगी राम मंदिर जा सकते हैं’

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे सहयोगियों और हमारी पार्टी के जो नेता राम मंदिर का दौरा करने चाहते हैं, वे कर सकते हैं। उनका स्वागत है। बता दें कि कांग्रेस ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अयोध्या में कैसे साकार हुआ राम मंदिर निर्माण का सपना? नृपेंद्र मिश्रा ने खास बातचीत में खोले राज

राम मंदिर उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी

---विज्ञापन---

बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी समेत कई लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में 7000 से अधिक साधु-संतों के आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Special : अयोध्या के मार्गों में भी दिखाई देती है भक्ति की झलक, जानें प्रमुख रास्तों के नाम

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 16, 2024 11:45 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola