केंद्रीय बलों में 93 हजार पद खाली, इस्तीफे भी बढ़े, संसद में सरकार ने बताए आंकड़े

सबसे अधिक रिक्तियां सीआईएसएफ में 28,342 हैं। इसके बाद सीआरपीएफ में 27,400, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ ) में 14,531, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में 12,333, एसएसबी में 6,784 और असम राइफल्स में 3,749 पद खाली हैं।

93000 posts vacant in central forces
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में कुल 93,139 पद खाली हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि सबसे अधिक रिक्तियां सीआईएसएफ में 28,342 हैं। इसके बाद सीआरपीएफ में 27,400, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ ) में 14,531, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में 12,333, एसएसबी में 6,784 और असम राइफल्स में 3,749 पद खाली हैं।

भर्ती प्रक्रिया तेज करने के प्रयास

गृह राज्य मंत्री ने बताया कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के कई कदम उठाए हैं। इसके तहत एसएससी के माध्यम से हर वर्ष कांस्टेबल पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न पदों की भर्ती के लिए एक नोडल बल की व्यवस्था भी की गई है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षण में रेडियो आवृत्ति पहचान तकनीक का उपयोग भी शुरू किया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया जा सके। सरकार का मानना है कि इन उपायों से आने वाले समय में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

इस्तीफों की संख्या में बढ़ोतरी

सरकार के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में इस्तीफों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में जहां 1,255 कर्मियों ने इस्तीफा दिया था, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 2,333 हो गई, जो लगभग 86 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। हालांकि सरकार का कहना है कि आत्महत्या, आपसी हत्या और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति जैसे मामलों में कमी आई है, जिसे एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ